फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Weather changed in North India snowfall on the mountains and heavy rain in the plains

Weather: उत्तर-भारत में बदला मौसम, पहाड़ पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश; देखें अपने इलाके का हाल

Mon, 16 Oct 2023 07:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 16 Oct 2023 07:00 PM IST
सार

Weather News in Hindi: मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने या गरज के साथ छीटें पड़ने और आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन
mausam ki jankari Weather changed in North India snowfall on the mountains and heavy rain in the plains
उत्तर-भारत में बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टबेंर्स) के कारण पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल चुका है। सोमवार सुबह हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर मौसम की पहली बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं यूपी समेत अन्य राज्यों के कई जिलों में हुई बारिश से मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, इसकी वजह से पूरे क्षेत्र में बारिश और आंधी के आसार हैं। आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


हिमाचल और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी
हिमाचल में लाहौल, कुल्लू, किन्नौर, धर्मशाला और चंबा की ऊंची चोटियां सफेद चादर से ढक गईं। शिमला के नारकंडा के पास हाटू पीक, सिरमौर के चूढ़धार और मंडी के शिकारी देवी में भी हिमपात हुआ। वहीं, उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर समेत केदारपुरी और बदरीनाथ धाम की चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि निचले क्षेत्रों जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, नंदानगर, पीपलकोटी में तेज हवा के साथ बारिश और कुछ जगह ओलावृष्टि भी हुई। 
विज्ञापन


बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम विभाग केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गजर्न के साथ बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने या गरज के साथ छीटें पड़ने और आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में दिन में छाया अंधेरा...बारिश के साथ सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग...
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ही तेज गर्जना हो रही है। बारिश के बीच अचानक राजधानी देहरादून में अंधेरा छा गया। वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। और पढ़ें...

हिमाचल की चोटियां बर्फ से सफेद, रोहतांग दर्रा हुआ बंद
हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय भागों में बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। रोहतांग सहित कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, मंडी व सिरमौर जिले की ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं।  वहीं, अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में बारिश बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। और पढ़ें...

हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कहीं 15 एमएम तो कहीं हुई 17 एमएम बारिश
हरियाणा के फतेहाबाद में सोमवार सुबह मौसम ने करवट बदली। पहले तेज आंधी और फिर गर्जना के साथ बिजली चमकती रही। कुछ ही देर में जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्र में 15 एमएम बारिश हुई। इससे जहां शहर में जलभराव हो गया। वहीं, अनाज मंडियों में खुले में रखी धान की फसल भी भीग गई। अभी भी खुले आसमान के नीचे 10 लाख क्विंटल से अधिक धान पड़ा है। उठान की बेहद धीमी गति के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। और पढ़ें...

हल्दवानी में मौसम का बदला-बदला मिजाज, दिन में हो गई रात
हल्द्वानी में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सोमवार दोपहर करीब 12: 30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। यहां दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। मौसम में अचानक आये बदलाव से लोग सहम गए। ऑफिस में बैठे लोगों ने जब बाहर का नजारा देखा तो सभी चौक गए। जो जहां था वही ठहर गया। स्ट्रीट लाइटें दिन में ही जल गई। वाहनों की लाइट जल गई। दुकानों के शटर गिरने लगे। और पढ़ें...

चंडीगढ़ में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ आई बारिश
चंडीगढ़ में सोमवार सुबह मौसम बदल गया। सुबह 7:30 बजे अचानक काले बादल छा गए और अंधेरा हो गया। करीब आधे घंटे तक तेज हवाएं चलती रही। जिसके बाद करीब आठ बजे बारिश शुरू हो गई। शहर के मौसम में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने की वजह से आया है। और पढ़ें...

पंजाब में बदला मौसम, आंधी और बरसात से हुई दिन की शुरुआत
पंजाब में सोमवार को मौसम बदल गया। कई इलाकों में बरसात हुई। लुधियाना में सुबह सात बजे इतने बादल छाए कि लगा रात हो गई। काले बादलों के साथ-साथ तेज हवाएं और आंधी भी चली। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। इसके बाद तेज बारिश और साथ चलती ठंडी हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट ला दी। इसके अलावा मोगा, मुक्तसर, नवांशहर, जालंधर और फरीदकोट में भी बरसात हुई। और पढ़ें...

पश्चिमी यूपी में मौसम ने ली करवट, सहारनपुर में ओलावृष्टि, मेरठ-बिजनौर समेत कई जिलों में बारिश
यूपी में रविवार को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मेरठ समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश हुई। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आ गई और नवरात्र से ही गुलाबी ठंड शुरू हो गई। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश से तापमान में कमी आई है। वहीं सहारनपुर जनपद में ओलावृष्टि हुई। बिजनौर में तेज बारिश हुई तो मुजफ्फरनगर में भी बारिश जारी है। मेरठ में सुबह से ही धूल भरी तेज आंधी के साथ दिन में ही अंधेरा छा गया और शहर व देहात समेत सभी जगह बूंदाबांदी हुई। और पढ़ें...

मुरादाबाद मंडल में अचानक बदला मौसम, दिन में हो गई रात
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मुरादाबाद मंडल में आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके साथ ही तापमान में अचानक गिरावट आ गया है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। मुरादाबाद में सुबह हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। और पढ़ें...

जम्मू-श्रीनगर समेत कई इलाकों में बारिश, इन क्षेत्रों में बर्फबारी
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सोमवार को मौसम ने करवट बदली है। जिला जम्मू, आरएसपुरा, सांबा, रियासी, पुंछ, राजोरी, श्रीनगर समेत कई इलाकों में आज की शुरुआत बारिश की बूंदों के साथ हुई। सुबह तड़के से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। बरसती बूंदों के बीच लोग अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए। उधर, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाके में ताजा बर्फबारी हुई है। इससे तापमान गिरावट दर्ज की गई है। ठंड का अहसास बढ़ गया है। और पढ़ें...

वृंदावन में हुई झमाझम बारिश, राया और सुरीर सहित कई क्षेत्रों में घिरे काले बादल
उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को मौसम सुहाना हो गया। राया, सुरीर और वृंदावन सहित कई क्षेत्रों में पहले काले बादल घिरे। फिर कुछ ही देर में वृंदावन में बारिश होने लगी। बताते चलें कि मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed