फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   traffic police issued advisory ahead of Janmashtami procession scheduled for today on Janmashtami

दिल्ली में जन्माष्टमी शोभायात्रा: 2000 श्रद्धालु हो रहे शामिल, बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Tue, 01 Sep 2026 01:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 01 Sep 2026 01:45 PM IST
सार

दिल्ली में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में लगभग 2000 श्रद्धालु रथों और झांकियों के साथ शामिल होंगे। जिसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन
traffic police issued advisory ahead of Janmashtami procession scheduled for today on Janmashtami
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभा यात्रा आज दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक होगी। आयोजकों का उद्देश्य इसे शाम सात बजे तक समाप्त करना है।

विज्ञापन


इस शोभा यात्रा में करीब 2000 श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। श्रद्धालु रथों और झांकियों के साथ इसमें भाग लेंगे। श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण यातायात प्रभावित होने की संभावना है। डीबीजी रोड, अजमल खान रोड और आसपास के क्षेत्रों में भीड़भाड़ हो सकती है। 
विज्ञापन


इससे वाहनों की आवाजाही धीमी होने की आशंका है। यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें 1 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे के बीच डीबीजी रोड और अजमल खान रोड से बचने को कहा गया है। यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक डायवर्जन
यात्री पंचकुइयां रोड और न्यू रोहतक रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं। अपनी सुविधा के अनुसार अन्य आसपास की सड़कों का भी प्रयोग करें। ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। यातायात संकेतों का भी सख्ती से पालन करना आवश्यक है।


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने की अपील
सार्वजनिक अपील में आम जनता से सहयोग मांगा गया है। यह सहयोगशोभा यात्रा के दौरान आवश्यक है। इसका उद्देश्य सुचारु यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करना है। साथ ही श्रद्धालुओं और सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed