{"_id":"652ce7768083d53bc10d8c27","slug":"day-turned-into-night-in-haldwani-2023-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Weather: मौसम का बदला-बदला मिजाज, दिन में हो गई रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Weather: मौसम का बदला-बदला मिजाज, दिन में हो गई रात
Mon, 16 Oct 2023 08:09 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 16 Oct 2023 08:09 PM IST
सार
हल्द्वानी में सोमवार दोपहर करीब 12: 30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। अचानक दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया। इसके साथ कुमाऊं के कई जिलों में मौसम खराब हो गया हैं।
विज्ञापन
हल्द्वानी मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सोमवार दोपहर करीब 12: 30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। यहां दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया।
मौसम में अचानक आये बदलाव से लोग सहम गए। ऑफिस में बैठे लोगों ने जब बाहर का नजारा देखा तो सभी चौक गए। जो जहां था वही ठहर गया। स्ट्रीट लाइटें दिन में ही जल गई। वाहनों की लाइट जल गई। दुकानों के शटर गिरने लगे।

वीडियो देखें- VIDEO : हल्द्वानी में हुआ गजब, दोपहर में हो गई रात, देखें वीडियो
विज्ञापन
हल्द्वानी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी में अंधेरा रहने के साथ-साथ अचानक तेज बारिश और बिजली कड़कने लगी। मौसम के बदलाव को देखकर हर किसी का यही कहना था कि ऐसा नजारा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।
नैनीताल, भीमताल और रुद्रपुर में भी मौसम ने करवट बदली है। यहां भी तेज बारिश के साथ ही दिन में रात जैसा अंधेरा छा गया हैं। नैनीताल में बारिश के साथ ही ओले गिरे।
नैनीताल, भीमताल और रुद्रपुर में भी मौसम ने करवट बदली है। यहां भी तेज बारिश के साथ ही दिन में रात जैसा अंधेरा छा गया हैं। नैनीताल में बारिश के साथ ही ओले गिरे।