फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Forecast Today Mausam Ki Jankari Sunday Was Hottest Day Of Season In Delhi

Delhi NCR Weather: लू का रेड अलर्ट, बढ़ेगा पारा... तीन दिन आसमान से बरसेगी आग, जानें कैसा रहेगा ये सप्ताह

Mon, 27 May 2024 10:13 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 27 May 2024 10:13 AM IST
सार

Delhi Weather Today: दिल्ली समेत एनसीआर में नौतपा का असर शबाब पर है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में अगले तीन दिनों तक लू का रेड अलर्ट जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस जाने का अनुमान है।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Forecast Today Mausam Ki Jankari Sunday Was Hottest Day Of Season In Delhi
दिल्ली लू का रेड अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi Weather News: राजधानी में आसमान से आग बरस रही है। रविवार को सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 साल बाद 26 मई के दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। यही नहीं, यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2015 में इस दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


दिल्ली में लू का रेड अलर्ट
दिल्ली शहरी केंद्रों में मुंगेशपुर व नजफगढ़ इलाके में 48 डिग्री सेल्सियस के पार पारा पहुंचा। मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस जाने का अनुमान है। इससे चिलचिलाती भीषण गर्मी पड़ेगी। हालांकि, 31 मई को बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

बाजारों में दिख रहा गर्मी का असर
हर दिन गर्मी का सितम बढ़ रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। रविवार को सुबह से चिलचिलाती गर्मी देखने को मिली। गर्मी से बचने के लिए लोग सुबह से ही अपने घरों में कैद रहे। इससे स्थानीय इलाकों से लेकर मुख्य सड़कें वीरान दिखीं। पर्यटन स्थल व बाजारों में भी लोगों की संख्या बहुत ही कम रही। दोपहर से पहले ही गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे। जो लोग बाहर थे, वह छाया की तलाश में दिखे।

दिल्ली का बढ़ेगा पारा
सुबह से ही गर्म हवा चली, जिसने लोगों को लू का अहसास कराया। अधिकतर इलाकों में भीषण लू की स्थिति बनी। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान  27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर 62 फीसदी रहा।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि फिलहाल गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में वृद्धि होने से आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। ऐसे में गर्मी लोगों की काफी दिक्कत बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है।

ऐसे में आसमान साफ रहेगा इससे तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। अधिकतर इलाकों में भीषण लू की स्थिति रहने का अनुमान है, तो कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनेगी। वहीं, दोपहर के समय तेज सतही गर्म हवा 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा, इससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन

दिल्ली के इन इलाकों में इतना पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक मुंगेशपुर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि नजफगढ़ इलाके में 48.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नरेला में 47.8, पूसा में 46.8, आया नगर में 46.3, पालम में 46.1 व रिज में 45.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

पिछले कुछ वर्ष के आंकड़े
2015 ---- 45.5 डिग्री सेल्सियस
2016 ---- 39 डिग्री सेल्सियस
2017 ---- 41 डिग्री सेल्सियस
2018 ---- 44 डिग्री सेल्सियस
2019 ---- 37 डिग्री सेल्सियस
2020 ---- 44 डिग्री सेल्सियस
2021 ---- 39.4 डिग्री सेल्सियस
2022 ---- 34.4 डिग्री सेल्सियस
2023 ---- 36.9 डिग्री सेल्सियस

मध्यम श्रेणी में आबोहवा
हवा की गति बढ़ने से आबोहवा मध्यम श्रेणी में है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 190 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 247 रहा, यह खराब श्रेणी है। नोएडा में 227, फरीदाबाद में 210, गुरुग्राम में 144 व गाजियाबाद में 166 एक्यूआई दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed