फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mausam Ki Jankari Rain forecast in Delhi-NCR

Weather Forecast : आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना, न्यूनतम तापमान में आ सकती है कमी, जानें पूरा अपडेट

Wed, 13 Mar 2024 01:11 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Mar 2024 01:11 AM IST
सार

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पारा गिरेगा।

विज्ञापन
Mausam Ki Jankari Rain forecast in Delhi-NCR
दिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश की संभावना जताई है। इससे न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इससे अधिकतम तापमान में बढ़त हो रही है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम रहा। उधर, अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। सुबह के समय आसमान साफ रहा। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पारा गिरेगा। इस दौरान न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

विज्ञापन

दिल्ली की हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार 
राजधानी में हवा की गति तेज होने से प्रदूषण मध्यम श्रेणी में बरकरार है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 191 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। इसमें सोमवार के मुकाबले 9 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चलेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मंगलवार को औसतन आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। वहीं, बुधवार को हवा पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति छह से दस किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। गुरुवार को हवा उत्तर-पूर्व से उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। हवा की गति 8 से 12 किमी रहने के आसार है। शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 8 से  12 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 242 रहा, यह खराब श्रेणी है। फरीदाबाद में 216, गुरुग्राम में 207, नोएडा में 164 व गाजियाबाद में 150 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed