फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mausam Ki Jankari Rain expected in Delhi on Monday

Mausam Ki Jankari: राजधानी में आज भी बारिश के आसार, मुसीबतों के बीच दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई राहत भरी खबर

Mon, 17 Jul 2023 12:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 17 Jul 2023 12:19 AM IST
सार

हालांकि यमुना का जल स्तर कर हो रहा है लेकिन फिर भी अगर बारिश अधिक होती है तो परेशानियों का बढ़ना तय है।  

विज्ञापन
Mausam Ki Jankari Rain expected in Delhi on Monday
मौसम बना मुसीबत... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ की मुसीबतों के बीच दिल्ली मेंआज भी बारिश के आसार हैं। हालांकि यमुना का जल स्तर कर हो रहा है लेकिन फिर भी अगर बारिश अधिक होती है तो परेशानियों का बढ़ना तय है।  

विज्ञापन


 

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी बारिश के आसार हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्तर कम होते ही लोहे के पुल से ट्रेन सेवा बहाल
यमुना का जलस्तर कम होते ही पुराने लोहे के पुल पर ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई है। सुबह के वक्त इस पुल से मालगाड़ी की आवाजाही कराई गई। इसके बाद पुरानी दिल्ली से संचालित होने वाली और इस स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेन शुरू कर दी गई। हालांकि, फिलहाल प्रतिबंधित रफ्तार से ही ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे ने सख्त निर्देश दिया है कि ब्रिज से गुजरते वक्त ट्रेनों की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

यमुना पर स्थित डेढ़ सौ साल पुराने लोहे के पुल से ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। इससे सबसे अधिक राहत एनसीआर में आवागमन करने वालों को मिली है। इस पुल के बंद होने की वजह से 60 से अधिक पैसेंजर ट्रेन निरस्त कर दी गई थी। इससे दिल्ली से गाजियाबाद, पलवल, पानीपत, साहिबाबाद समेत दिल्ली आसपास के शहरों में आवागमन करने वालों की परेशानी बढ़ गई थी। सोमवार को सभी दफ्तर और बाजार खुल जाएंगे लिहाजा कामकाजी वर्ग व व्यवसायी वर्ग को इससे काफी लाभ मिलेगा। 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर ज्यादातर ट्रेन सोमवार से चलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि हिमाचल, जम्मू कश्मीर, फिरोजपुर मंडल व अंबाला मंडल में बारिश की वजह से रेलवे की बुनियादी सुविधा प्रभावित हुई है लिहाजा उस दिशा में संचालित होने वाली ट्रेन निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनों को परिवर्तित रूट से चलाकर यात्रियों को राहत दी जा रही है। रेलवे अपने ट्रैक पर लगातार निगरानी कर रही है। रूट खुलते ही ट्रेन चलाई जा रही है। पुरानी दिल्ली स्टेशन से ट्रेनों के संचालन से अन्य स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव कम हुआ है। इससे आउटर पर रूकने वाली ट्रेन अब नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशन पर आसानी से पहुंच रही है। लेटलतीफी का शिकार नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed