फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maulana Saad trying to prove his innocence on social media

सोशल मीडिया पर खुद को निर्दोष साबित करने में जुटा मौलाना साद, किया- पीएम केयर में एक करोड़ देने का दावा

Sat, 11 Apr 2020 10:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Apr 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Maulana Saad trying to prove his innocence on social media
निजामुद्दीन मरकज - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के खतरे के बाद भी निजामुद्दीन मरकज में जमातियों का जमावड़ा लगाने वाले मौलाना साद से पुलिस लगातार कागजी कार्रवाई के जरिए सवालों का जवाब मांग रही है, लेकिन मौलाना मरकज के नाम से सोशल मीडिया पर बने अकाउंट पर खुद को निर्दोष साबित करने में जुटा है।

विज्ञापन


मौलाना साद शब-ए-बारात से लेकर हर वह चीज मरकज के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करा रहा है, जिसमें उसे साजिश के तहत फंसाने की बात कही जा रही है। अलामी अमीर हजरतजी मौलाना साद साहब के नाम से यह अकाउंट चल रहा है। फेसबुक अकाउंट पर मौलाना के समर्थन में सैकड़ों वीडियो व ऑडियो अपलोड कर मरकज की पूरी कहानी बताने का प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस अकाउंट पर लगभग एक जनवरी 2020 से 30 मार्च 2020 तक के सभी पोस्ट हटा दिए गए हैं। वहीं, साल 2018-19 के पोस्टों के माध्यम से भी खुद को पाक-साफ दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अकाउंट पर समर्थकों से सभी पोस्ट को शेयर करने की भी अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजामुद्दीन मरकज से निकले जमातियों की वजह से देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है, जबकि क्वारंटीन में रखे जमातियों की करतूतों को इस फेसबुक अकाउंट पर फर्जी बताया जा रहा  है। सोशल मीडिया पर जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव बताकर उन्हें साजिश का शिकार होने की ऑडियो पोस्ट भी जारी की जा रही हैं। उधर, पुलिस का दावा है कि मौलाना ने अपने खिलाफ सभी सुबूतों को मरकज से नष्ट कर दिया गया है।


एक करोड़ पीएम केयर में देने का दावा
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल किया जा रहा है, जिसमें एक अंग्रेजी अखबार के हवाले से दावा किया जा रहा है कि मौलाना साद ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बने पीएम रिलीफ फंड में एक करोड़ रुपये का दान दिया है। इस दावे को मार्च महीने का बताया जा रहा है। मरकज के फेसबुक अकाउंट से इस पोस्ट को सभी जमातियों से शेयर करने की भी अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed