{"_id":"4e18212b9d83aa4a97938acbde90f240","slug":"mather-leaves-her-new-born-baby-on-orphanage-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"थैंक्स मां! जन्म देकर अनाथालय के गेट पर छोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थैंक्स मां! जन्म देकर अनाथालय के गेट पर छोड़ दिया
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Feb 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस इलाके के पालना अनाथालय के गेट पर एक महिला नवजात बच्ची को छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
कर्मचारियों को जब पता चला, तो उन्होंने बच्ची को अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन ठंड में लावारिस छोड़े जाने से बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अस्पताल पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में कर लिया और 72 घंटे तक शव को पहचान के लिए रखने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस ने बच्ची के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बच्ची के परिजनों की तलाश में जुट गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, परिजनों के मिलने के बाद ही पता चल पाएगा कि किस वजह से बच्ची को छोड़ा गया।