{"_id":"5b59fb644f1c1b44748b6fa5","slug":"massive-traffic-due-to-heavy-rain-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बिगाड़ा शहर का हाल, हर तरफ लगा रहा भयंकर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बिगाड़ा शहर का हाल, हर तरफ लगा रहा भयंकर जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
rain in noida
बारिश ने एक बार फिर से शहर की व्यस्त सड़कों पर वाहनों की रफ्तार को थाम दिया। बृहस्पतिवार सुबह आई झमाझम बारिश से सड़कें डूब गईं। जलभराव में कई जगह वाहन फंस गए। दिल्ली-नोएडा लिंक रोड से लेकर एनएच-24 तक लोग जाम से बेहाल रहे।
विज्ञापन
हालांकि, तेज बारिश का सिलसिला सुबह करीब सवा सात बजे शुरू हुआ लेकिन इसकी वजह से दिनभर ट्रैफिक का मिजाज बिगड़ा रहा। लोग घर से दफ्तर जाने के लिए निकले तो सड़कों वाहनों का भारी दबाव होने से जाम की समस्या दोपहर करीब 1 बजे तक बनी रही। हर बार की तरह लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
डीएनडी फ्लाईओवर के लूप पर भरे पानी को चार बड़े-बड़े पंपिंग सेट से निकाला गया, लेकिन फिल्म सिटी फ्लाईओवर के लूप पर जलभराव से निपटने की कोई तैयारी नहीं की गई थी। इसका खामियाजा हजारों लोगों को भुगतना पड़ा। ग्रेटर नोएडा की तरफ से डीएनडी के जरिये दिल्ली की ओर जाने वाले कई वाहन जलभराव में फंसकर बंद हो गए। क्रेनों के जरिये वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन
Trending Videos
rain in noida
ओखला बैराज पर बस खराब होने से सेक्टर-37 जंक्शन से महामाया फ्लाईओवर और ओखला बैराज तक लंबा जाम लोगों को झेलना पड़ा। ग्रेटर नोएडा और सरिता विहार की तरफ से दिल्ली मयूर विहार की तरफ जाने वाले लोग भी घंटों जाम से जूझते रहे। एनएच-24 पर ट्रैफिक की रफ्तार पर बारिश का असर साफ दिखाई दिया। यहां मॉडल टाउन से लेकर सेक्टर-62 तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। रजनीगंधा चौराहे पर भी बारिश के दौरान वाहन खराब होने की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था चौपट रही।
पहले ही मानसून में खुली पोल
सेक्टर-60 चौराहे पर करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए अंडरपास की तकनीकी खामियों की पोल पहले ही मानसून में खुल गई। बारिश की वजह अंडरपास में भारी जलभराव हो गया। कई बसें और भारी वाहन अंडरपास में ही फंसे रहे। शाम तक अंडरपास में पानी भरा रहा। दोपहिया और कार चालक यहां से गुजरने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
ऑटो व ई-रिक्शा हुए बंद
शहर भर में जलभराव से औद्योगिक शहर के श्रमिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। औद्योगिक सेक्टरों में घुटनों तक जलभराव की वजह से ऑटो सेवा ठप हो गई। ई-रिक्शा वालों ने छुट्टी मनाई। इससे लोग पैदल ड्यूटी पर पहुंचे। वहीं, दिल्ली के एंट्री प्वाइंट भी जाम रहे। आनंद विहार के रास्ते नोएडा आने वाली बसें जाम में फंसी रही। दैनिक यात्री कल्याणपुरी से पैदल नोएडा आए।