{"_id":"623df4aad12fe835d8484e7c","slug":"massive-fire-broke-out-in-a-plastic-factory-in-bawana-one-worker-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: धमाके के बाद प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, एक कर्मचारी की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: धमाके के बाद प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, एक कर्मचारी की मौत, तीन घायल
Fri, 25 Mar 2022 10:28 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:28 PM IST
सार
स्थानीय पुलिस एंव दमकल की टीम मौके पर पहुंची और फैक्टरी कर्मचारियों की मदद से अनिल और जुबैर सहित चार लोगों को झुलसी अवस्था में बाहर निकाला। चारों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जुबैर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बवाना इलाके में एक प्लास्टिक दाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बवाना इलाके में शुक्रवार सुबह धमाके के बाद एक प्लास्टिक दाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसे में चार कर्मचारी झुलस गए। चारों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य कर्मचारियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचकर करीब ढ़ाई घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
दमकल विभाग को शुक्रवार सुबह पौने ग्यारह बजे सेक्टर-एक बवाना स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी के बेसमेंट में धमाका के बाद आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस एंव दमकल की टीम मौके पर पहुंची और फैक्टरी कर्मचारियों की मदद से अनिल और जुबैर सहित चार लोगों को झुलसी अवस्था में बाहर निकाला। चारों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जुबैर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनिल सहित तीन कर्मचारी मामूली रूप से झुलसे हैं। हालांकि उनका अभी अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इधर दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब साढ़े बारह बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में घायल कर्मचारियों ने बताया कि सभी मशीन पर काम कर रहे थे। तभी अचानक जोर से धमाका हुआ और कमरे में आग फैल गई। पूरे कमरे में धुआं भर गया। सभी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। शोर शराबा की आवाज सुनकर आस पास की फैक्टरी से लोग पहुंचे और लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन