{"_id":"5b7c962a45cd9e85326811c0238f4263","slug":"married-woman-burn-to-dead-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने पहले हुई थी शादी, विवाहिता की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने पहले हुई थी शादी, विवाहिता की जलकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 23 May 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सेक्टर-31 के राजीव नगर में एक विवाहिता की जलने से मौत का मामला सामने आया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर युवती को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार करीब 22 वर्षीय ललिता अपने पति सनोज कुमार के साथ सेक्टर-31 की राजीव कॉलोनी में रहती थी। उसकी शादी इसी वर्ष 20 मार्च को हुई थी। ललिता का मायका सेक्टर-29 में सब्जी मंडी के पास है। पति सनोज एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है।
विज्ञापन
महिला के ससुर चंडी शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात लाइट न आने के कारण सभी लोग घर की छत पर सो रहे थे। तड़के घर के लोग नीचे आए तो ललिता के कमरे से धुंआ निकल रहा था। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और ललिता को जली अवस्था में पाया। इसके बाद नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सत्य नारायण ने बताया कि ससुराल वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और सीधे उसे अस्पताल ले गए। मौके पर कमरे से कैरोसीन की केन और माचिस भी बरामद हुई है। मृतका के भाई सुधीर ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। जांच की जा रही है।