फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Marriage registration become easy, no need of official certificate

विवाह पंजीकरण हुआ आसान, अफसर के प्रमाणपत्र की नहीं जरूरत

Thu, 24 Mar 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 24 Mar 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
Marriage registration become easy, no need of official certificate
शादी का पंजीकरण - फोटो : demo

अब विवाह का पंजीकरण कराना और आसान हो गया है। पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने तय शर्तों में तीन तरह की ढील दे दी है। ये तीनों लागू भी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


पहली बड़ी रियायत यह है कि विवाह पंजीकरण के लिए राजपत्रित अधिकारी के प्रमाणपत्र की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। अब तक राजपत्रित अधिकारी, ग्राम प्रधान, नगर पालिका परिषद व जन प्रतिनिधि का प्रमाण पत्र लगाना पड़ता था। अब इसके बिना भी विवाह का पंजीकरण हो सकता है।
विज्ञापन


दूसरा, संशोधन यह किया गया है कि लड़की के निवास के आधार पर भी विवाह का पंजीकरण हो सकता है। अब तक सिर्फ वर के निवास या विवाह के स्थल के पते पर ही विवाह का पंजीकरण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर अगर वर नोएडा का निवासी है या फिर विवाह यहीं हुआ हो,  तभी यहां केसबरजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकरण हो सकता है। ये दोनों न होने पर यहां विवाह पंजीकरण नहीं हो सकता था। भले ही लड़की यहां की रहने वाली क्यों न हो। अब लड़की के पते पर भी पंजीकरण हो सकता है।

तीसरा संशोधन यह किया गया है कि वर-वधू केसाथ आवेदन पत्र पर गवाह की फोटो लगती थी। अब फोटो की जरूरत नहीं है, सिर्फ आईडी लगाने से गवाही मान ली जाएगी।

विदेश जाने वाले ही करा रहे पंजीकरण

Marriage registration become easy, no need of official certificate
शादी, विवाह - फोटो : फाइल फोटो
एआईजी स्टांप एसके सिंह का कहना है, कि इन तीनों रियायतों से काफी राहत मिलेगी। इससे विवाह पंजीकरण को बढ़ावा मिलेगा। 

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
विवाह का पंजीकरण कराने के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही किया जा सकता है। विभागीय वेबसाइट (222.द्बद्दह्म्ह्यह्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ) पर विवाह पंजीकरण का कॉलम दिया गया है। 

आवेदक जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर उसे आवेदन पत्र में दिए गए कॉलम में अपलोड कर सकते हैं। आवेदन करते ही रजिस्ट्रेशन का नंबर और समय दिया रहेगा। 

उसी तय समय पर दफ्तर पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं। कार्यालय आने पर फोटो भी खिंचेगा। साथ ही आवेदन के साथ लगे दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भी देखी जाएगी। विवाह पंजीकरण शुल्क 10 रुपये है।

ज्यादातर विवाह पंजीकरण विदेश जाने के लिए कराए जा रहे हैं। रजिस्ट्री विभाग के मुताबिक पंजीकरण कराने के लिए कार्यालय आने वाले ज्यादातर लोग विदेश जाने को ही वजह बताते हैं, क्योंकि अगर पति-पत्नी एक साथ विदेश जाते हैं तो विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र देना जरूरी होता है। विदेश जाने केपीछे भी दो बड़ी वजह होती है। पहली वजह हनीमून और दूसरी वजह नौकरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed