फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Marriage problem with journalist.

प्रोफेशन बन रहे शादी में रुकावट

Sat, 25 Oct 2014 11:47 AM IST
Updated Sat, 25 Oct 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
Marriage problem with journalist.

दिल्ली के एक हालिया केस में डीपीएस के प्रिंसपल की बेटी ने शादी न होने की वजह से आत्महत्या कर ली। पर क्या वाकई ये किसी के आत्महत्या करने का कारण बन सकता है। इसी मुद्दे पर अमर उजाला ने कुछ लोगों से बातचीत कर उनके मन की बात जानी।

विज्ञापन


दरअसल, मां-बाप के लिए उनकी बेटियां उनका अभिमान होती हैं। बेटी की हर कामयाबी पर उन्हें अपने बेटे से ज्यादा गर्व होता है। हालांकि उन्हें पता है कि बेटियां पराया धन होती हैं, लेकिन उन्हें अच्छी शिक्षा, खान-पान देने में वह कोई कसर नहीं छोड़ते।
विज्ञापन


लेकिन जब बारी आती है, अपने बेटे के लिए बहू चुनने की तो इन्हीं मां-बाप की सोच बदल जाती है। उन्हें एक सुशील और संस्कारी बहू की तलाश होती है। उन्हें लगता है कि प्रोफेशनल कोर्स और नौकरी करने वाली लड़कियां बहुत तेज होती हैं। पर इसके बावजदू कुछ ऐसे पहलू हैं, जो उनकी राह का रोड़ा बन हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र- 28 साल शिक्षा- एलएलएम, पेशा- वकील

Marriage problem with journalist.

फरीदाबाद की रहने वाली प्रभा ने आपबीती बताते हुए कहा कि उनकी वकालत उनकी शादी में रोड़ा बन रही है।

लड़के वाले शादी के बॉयोडाटा में उनकी शिक्षा और काम करने के अुनभव को देखकर ही मना कर देते हैं। इससे आगे कोई बात करने को तैयार नहीं।

शादी तय करवाने वाले बिचौलिए से ये सुनने को मिलता है कि जी लड़के वालों का कहना हैं कि लड़की वकील है।

घर में कोई छोटी सी बात हो गई तो हमें तो अदालत के चक्कर लगवा देगी। हमें तो ऐसी बहू नहीं चाहिए।

उम्र -26, शिक्षा- मास कम्युनिकेशन, नौकरी- रिपोर्टंर

लखनऊ की रहने वाली भावना का कहना था कि वह आज जिस मुकाम पर हैं अपने माता-पिता की वजह से।

लेकिन पापा को शादी के लिए लड़का न मिलने पर परेशान देख दुख होता है। लड़के वालों के मन में महिला पत्रकार की गलत छवि बनी हुई है।

टाइमिंग को लेकर थोड़ी परेशानी जरूर होती है, लेकिन उन्हें 10 बजे से 5 बजे तक नौकरी करने वाली बहू चाहिए। मेरे कई रिश्ते टूट चुके हैं।

उसे शादी के लिए अपनी जॉब छोड़ने के लिए कहा जाता है। ऐसे में मन में एक सवाल पैदा होता है कि क्यों पत्रकारिता की। लेकिन वह अपनी जॉब नहीं छोड़ सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed