फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   marriage break-up for dowry

नहीं मिली स्कॉर्पियो तो तोड़ दी शादी

Fri, 21 Feb 2014 04:36 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 21 Feb 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
marriage break-up for dowry

समाज में इतनी चेतना और जागरूकता आने के बाद भी लगता है कि कुछ लोगों पर कोई असर नहीं हुआ है। लोग आज भी दहेज के नाम पर शादियां तोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


एक ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा का है जहां दहेज में स्कॉर्पियो और 15 लाख रुपये न देने पर शादी से आठ दिन पहले सगाई तोड़ दी गई।

पीड़ित परिजनों की ओर से भावी ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि बीटा-दो सेक्टर में एक गुर्जर परिवार रहता है।

लुकसर के एक परिवार ने अपनी भांजी की शादी उस परिवार के युवक से तय कर दी थी। एक मार्च को शादी होनी थी।

लेकिन शादी के चंद रोज पहले लड़के की मां ने दहेज में 15 लाख रुपये और एक स्कॉर्पियो कार की मांग कर दी। लड़की वालों ने उन्हें काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माने और सगाई तोड़ दी। सीओ अनुराग सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed