बेटे का इलाज कराने आया माओवादी AIIMS में पकड़ा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे संयोग ही कहेंगे कि एक युवक को उसके भाई का हत्यारा एम्स में इलाज कराते हुए मिल गया और उसने दिल्ली पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया।
आरोपी एम्स में अपने बेटे का इलाज कराने आया था। हौजखास थाना पुलिस ने एम्स में इलाज करने आए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया और बिहार पुलिस को सूचना दे दी।
आरोपी के माओवादियों से संबंध हैं। सूत्रों के मुताबिक खुफिया विभाग ने आरोपी से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक आरोपी चंपारण, बिहार निवासी वशिष्ट शाह (32) ने 13 अन्य लोगों के साथ मिलकर कुछ वर्ष पहले अरविंद सिंह की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
दिल्ली आया माओवादी एम्स में पकड़ा गया
इस हत्या की वजह माओवादियों द्वारा चंपारण में कुछ लोगों की हत्या किए जाने के मामले में अरविंद गवाह था। इस मामले में वशिष्ट शाह व दो अन्य जमानत मिलने के बाद फरार हो गए थे, जबकि अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा मिल गई थी।
वशिष्ट दिल्ली में नाम बदलकर परिवार के साथ रह रहा था। वह 20 अप्रैल को एम्स में अपने बेटे का इलाज कराने आया था। इस दिन अरविंद सिंह का भाई सुधीर कुमार भी पिता का इलाज कराने एम्स आया हुआ था।
उसने वशिष्ट सिंह को एम्स में देखकर पहचान लिया। उसने इसकी सूचना एम्स चौकी प्रभारी मो. इकबाल को दी। हौजखास थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।