{"_id":"552deaaff050e64a96cadeb670ba66ce","slug":"many-trains-from-the-railway-gate-breakdown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक टूटने से कई ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक टूटने से कई ट्रेनें लेट
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Sat, 29 Nov 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार दोपहर 12 बजे महेंद्रा पिकअप गाड़ी की टक्कर से हापुड़ रोड रेलवे फाटक टूट गया। रेलवे कर्मियों ने फाटक के दोनों ओर लोहे की चेन लगाकर ट्रेनों को निकाला। मगर इस वजह से कई रनथ्रू और पैसेंजर ट्रेनें फाटक के होम सिग्नल पर पांच से दस मिनट रुककर रवाना हुईं।
विज्ञापन
वहीं, हाईवे पर करीब चार किमी. लंबा जाम लग गया। जाम के कारण लोगाें की जमकर फजीहत हुई। हापुड़ रोड रेलवे फाटक पर तैनात गेट मैन अजय प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मेरठ की ओर से देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस आ रही थी।
विज्ञापन
फाटक बंद करते समय राज चौराहे की ओर से तेज गति से एक महेंद्रा पिकअप गाड़ी आयी, जिसने टक्कर मारकर हापुड़ की ओर का फाटक दौड़ दिया। गेट मैन ने पिकअप गाड़ी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक पिकअप समेत भाग गया।
विज्ञापन
सद्भावना फिर हुई साढ़े चार घंटे लेट
कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट होने का सिलसिला शुरू हो गया है। दिल्ली से रक्सोल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस शुक्रवार को साढ़े चार घंटे लेट चली। दिल्ली से शाम 4:15 बजे की बजाय यह ट्रेन रात 8:50 बजे रवाना हुई।
45 मिनट बाद 9:35 बजे यह गाजियाबाद स्टेशन पहुंची। इसके अलावा दर्जन भर अन्य ट्रेनें भी तीन से साढ़े छह घंटे लेट रही। सद्भावना एक्सप्रेस इसी लेटलतीफी के चलते शनिवार को रद्द कर दी गई थी।