{"_id":"56f699564f1c1ba20cf14fbe","slug":"many-station-masters-transfered-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था सुधारने के लिए बदले गए कई कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था सुधारने के लिए बदले गए कई कोतवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 27 Mar 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
कानून व्यवस्था ठीक करने के उद्देश्य से एसएसपी किरण एस ने पांच थाना प्रभारियों को बदल दिया है। एसएसपी कार्यालय के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर सुनील कुमार त्यागी को रबूपुरा थाने का चार्ज सौंपा गया है।
विज्ञापन
वहीं, एसओ रबूपुरा अजय कुमार को एक्सप्रेस-वे थाने का चार्ज मिला है। पुलिस लाइन में ही तैनात चल रहे इंस्पेक्टर प्रवीण यादव को सूरजपुर का एसएचओ बनाया गया है।
विज्ञापन
जबकि सूरजपुर पुलिस स्टेशन का चार्ज संभाल रहे दिनेश यादव को सेक्टर-49 पुलिस स्टेशन का एसओ बनाया गया है। एसओ सेक्टर-49 अजय यादव को पुलिस लाइन में तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि अमर उजाला ने सूरजपुर में दारोगा कोतवाल और इंस्पेक्टर सेकेंड इंचार्ज। इस खबर को डीआईजी ने काफी गंभीरता से लिया था और बाद में इंस्पेक्टर को वहां से हटाना पड़ा था। शनिवार तो दबादला सूची में कोतवाल का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।