फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many stains on the kiran's clean image.

बेदाग छवि की किरण बेदी पर भी हैं कई दाग

Sat, 17 Jan 2015 05:46 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
Many stains on the kiran's clean image.

अंग्रेजी वेबसाइट फर्स्ट पोस्ट की मानें तो किरण बेदी का पूरा कैरियर इतने यू-टर्न से भरा पड़ा है कि शार्ली हैब्दो का पूरा अंक इसी मुद्दे पर छापा जा सकता है।

विज्ञापन


आम चुनाव से ठीक पहले जब नरेंद्र मोदी अपने प्रचार के चरम पर थे उस वक्त वह किरण बेदी के निशाने पर भी थे। किरण बेदी ने कई बार ट्वीट कर कहा कि कोर्ट ने भले ही उन्हें क्लिन चीट दे दी हो लेकिन एक न एक दिन गुजरात दंगों और नरसंहार के लिए देश की जनता को उन्हें जवाब देना ही पड़ेगा।
विज्ञापन


दूसरा यू-टर्न: उन्हें भले ही इस बात का मलाल है कि कांग्रेस की सरकार ने उन्हें दिल्ली का पुलिस कमिश्नर क्यों नहीं बनाया लेकिन इस बात से भी वह इनका नहीं कर सकतीं कि वकीलों पर जबरन लाठीचार्ज कराने के लिए उन्हें जांच कमेटी का भी सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद ही फैसला लिया गया था कि आगे से उन्हें दिल्ली में कोई भी पद नहीं दिया जाना चाहिए। इसके बाद ही उनकी पोस्टिंग मिजोरम कर दी गई।

इस मामले में भी किरण की छवि साफ नहीं थी

Many stains on the kiran's clean image.

तीसरा यू-टर्न: जुलाई 2007 में किरण बेदी तीन महीने की प्रोटेस्ट लीव पर थीं। हालांकि इसी दौरान दिल्ली के पुलिस कमीश्नर के लिए चयन की प्रक्रिया भी चल रही थी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि महिला होने के कारण उनके साथ पक्षपात किया गया।

इसके बाद उन्होंने अचानक अपनी छुट्टियां कैंसिल करा दीं और ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन कर दिया। हालांकि सरकार ने उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया और उन्हें सेवा से मुक्त कर दिया गया।

उस दौरान आलोचकों ने यह भी कहा कि किरण बेदी के पास दिल्ली का कमीश्नर बनने की सारी योग्यता थी लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया।

इस बारे में मशहूर पत्रकार करन थापर ने हिंदुस्तान टाइम्स में एक लेख लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने किरण बेदी को अपने शो में बुलाया लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया। शायद उनके पास करन थापर के सवालों का सटीक जवाब नहीं था।

यहां भी रहा था विवादों से नाता

Many stains on the kiran's clean image.

वकीलों पर लाठीचार्ज के मामले में जांच आयोग का सामना करने के बाद किरण बेदी को मिजोरम भेज दिया गया। यहां आते ही वह एक नए विवाद में फंस गईं। उन्होंने अपनी बेटी को दिल्ली के लेडी हार्डिंग कॉलेज में एमबीबीएस कॉलेज में एडमिशन दिलवाने के लिए मिजोरम कोटे का इस्तेमाल किया।

किरण बेदी ने कहा कि उस मिजोरम में तैनात थीं इसलिए कोटा लेने से उन्हें कानूनी तौर पर नहीं रोका जा सकता। इसके बाद मिजोरम में उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़क पर आ गया। आखिर में उन्हें मिजोरम से भी हटाया गया और कुछ दिन बाद उनकी बेटी ने भी एमबीबीएस का कोर्स छोड़ दिया।

इतना ही नहीं किरण बेदी का विवादों से नाता यहीं खत्म नहीं हुआ। हाल ही में उनकी एक हवाई यात्रा भी विवादो में रही थी। उन पर आरोप लगा था कि विभिन्न संगठनों के आयोजन में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किए जाने पर वह बिजनेस क्लास का हवाई किराया लेती थीं और कम किराये वाली इकोनॉमी क्लास में सफर करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed