फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   many projects will be stopped by loksabha election notification

चुनावी अधिसूचना से थमेगी विकास की रफ्तार!

Wed, 26 Feb 2014 10:59 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, गुड़गांव
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 26 Feb 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
many projects will be stopped by loksabha election notification

गुड़गांव में प्रस्तावित कई बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट चुनावी अधिसूचना की भेंट चढ़ सकते हैं। पिछले डेढ़ महीने के भीतर नगर निगम में कई ऐसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं, जो शहर की आधी से अधिक समस्याएं खत्म कर सकते हैं।

विज्ञापन


लेकिन इन पर आगे बढ़ने को लेकर संशय बरकार है। ऐसे मे लोगों को राहत के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। जनवरी महीने में नगर निगम में करीब आधा दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें शहर के विभिन्न हिस्सों में मल्टीलेवल पार्किंग, निगम एरिया में बस क्यू शेल्टर, स्लाटर हाऊस, जिमखाना क्लब की तर्ज पर कम्यूनिटी सेंटर, मॉर्डन ऑडिटोरियम एवं शॉपिंग कांप्लेक्स, गुड़गांव वाटर बोर्ड का गठन, सिंगापुर की जंगल सफारी की तर्ज पर इंटरनेशन टूरिस्ट कांपलेक्स, ग्रामीणों को हाईराइज बिल्डिंग में फ्लैट, उड़न खटोला जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो शहर की सूरत बदल सकते हैं। लेकिन चुनावी की तैयारियों के बीच लोगों को फिलहाल शहर के इन्हीं हालातों में दिन गुजारने होंगे। हालांकि कई प्रोजेक्ट सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजे गए हैं। जिन्हें इतनी जल्दी मंजूरी मिलती नहीं दिख रही है।

निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार भी मानते हैं कि चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद कई प्रोजेक्टों पर ग्रहण लग सकता है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण मल्टीलेवल पार्किंग का प्रोजेक्ट है। इसके बगैर शहर में अराजकता फैली है।

हालांकि इन पर बड़ी तेजी से काम किया, लेकिन कई काम ऐसे हैं जो नहीं चाहते हुए भी दिक्कत खड़ी कर देते हैं। कुछ प्रोजेक्ट पहले से तैयार थे, लेकिन उनमें बदलाव के कारण उन पर दोबारा काम किया है।


उन्होंने कहा कि जो प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं, वो सौगात के तौर पर शहरवासियों को मिलेंगे जरूर, लेकिन अगर अधिसूचना जल्दी जारी होती है तो इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रोजेक्ट को अपनी तरफ से अंतिम रूप दे दिया गया है। अब इंतजार केवल सरकार की मंजूरी का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed