फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many mistry will open after Rohit Chomal arrest in paytm case

पेटीएम प्रकरण: रोहित चोमल की गिरफ्तारी के बाद खुलेंगे कई राज, राजमिस्त्री के नंबर से मिली थी धमकी

Sat, 27 Oct 2018 04:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 27 Oct 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
Many mistry will open after Rohit Chomal arrest in paytm case
Paytm

पेटीएम कंपनी के मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में चौथा आरोपी रोहित चोमल अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। वह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है। पुलिस की टीम उसके ठिकानों के बारे में पता लगा रही है। पश्चिम बंगाल से लेकर नॉर्थ ईस्ट के ठिकानों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि रोहित चोमल की गिरफ्तारी के बाद इस मामले से पर्दा उठ जाएगा और सभी सवालों के जवाब भी मिल जाएंगे। वहीं इस मामले में अब दोनों पक्षों ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन


नोएडा पुलिस ने सोमवार को पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर की पीए और कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट रही सोनिया धवन, उसके पति रूपक जैन और देवेंद्र को डाटा चोरी, ब्लैकमेल करने और रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया था। इसमें चौथा आरोपी रोहित चोमल है, जो कोलकाता का कोयला कारोबारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रोहित ने ही कॉल कर विजय शेखर से रंगदारी मांगी थी। इसमें यह बात भी सामने आई थी कि सोनिया के पति रूपक ने भी पिछले महीने कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत की थी।

वादी के बयान नहीं हुए दर्ज

अब तक वादी पक्ष के बयान पुलिस ने दर्ज नहीं किए। पुलिस का कहना है कि वादी पक्ष से रोज संपर्क किया जा रहा है, लेकिन अब तक बयान नहीं दर्ज कराए गए हैं। इस मामले में विजय शेखर के भाई अजय वादी हैं।

राहुल अदाना का भी पता नहीं
सोनिया के घरवाले जिस राहुल अदाना के बारे में कह रहे हैं कि डाटा लीक करने में उसकी भूमिका है, उसके बारे में भी अब तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार, राहुल अदाना पेटीएम का कर्मचारी रहा है, उसे निकाल दिया गया है।

बहराइच के राजमिस्त्री के नंबर से मिली थी धमकी
सोनिया धवन के पति को धमकी देने वाले कॉलर का पुलिस ने पता लगा लिया है। उसे यह धमकी बहराइच में राजमिस्त्री का काम करने वाले के मोबाइल नंबर से मिली थी। मोबाइल नंबर का सुराग लगने के बाद थाना सेक्टर-39 से पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए बहराइच भेजी गई है।

एसएचओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति के नाम से सिम हासिल किया गया था, उसका नाम-पता हमें मिल गया है। सिम धारक ने यह धमकी खुद दी या फिर उसका मोबाइल गायब करके किसी ओर ने धमकी दी, यह अभी साफ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed