{"_id":"5c749cacbdec2211b7060907","slug":"many-colors-of-the-weather-will-be-seen-in-between-ten-days-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पांच मार्च तक दिखेंगे मौसम के कई रंग, 36 घंटों में दो पश्चिमी विक्षोभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पांच मार्च तक दिखेंगे मौसम के कई रंग, 36 घंटों में दो पश्चिमी विक्षोभ
Tue, 26 Feb 2019 07:25 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 26 Feb 2019 07:25 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : विवेक निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सोमवार की शाम को कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हुई। वहीं, दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्के ओले भी गिरे। सुबह अच्छी धूप खिली थी लेकिन दोपहर में मौसम पलट गया। बादल छाए रहे और गर्जना भी सुनाई देती रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच मार्च तक जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान में मौसम खराब रह सकता है।
मौसम विभाग ने बताया है कि फरवरी महीने में सातवां पश्चिमी विक्षोभ बना है जिसके कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में खराब मौसम बना हुआ है। पूर्वानुमान के मुताबिक 26 और 27 फरवरी के अलावा दो और तीन मार्च को मौसम अत्यधिक खराब रह सकता है। वहीं, इस बीच महज 36 घंटे में बेहद जल्दी-जल्दी पश्चिमी विक्षोभ बन सकते हैं। मसलन, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी तक भारी बर्फबारी और भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम का यही दोहराव एक मार्च से शुरू होकर दो और तीन मार्च को भी हो सकता है। जबकि दिल्ली-एनसीआर में इस दौरान बारिश, गर्जन और ओले गिरने के आसार हैं। पांच मार्च तक मौसम का यह उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
सुधर सकती है वायु गुणवत्ता
सतह पर तेज गति से चलने वाली हवा और बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर की हवा गुणवत्ता में भी सुधार संभव है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली और आस-पास शहरों की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। यह आने वाले समय में एक पायदान नीचे खिसक सकती है। सोमवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 217, गाजियाबाद का एक्यूआई 233, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 258, गुरुग्राम का एक्यूआई 206, नोएडा का एक्यूआई 202 रहा। 201 से 300 का एक्यूआई स्तर खराब वायु गुणवत्ता स्तर को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
रात के तापमान में गिरावट
सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री सेल्सियस कम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस हफ्ते बारिश और बर्फबारी से रात के तापमान में कुछ और गिरावट संभव है।
पूर्वानुमान और तापमान
हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
अधिकतम :25.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम : 09.2 डिग्री सेल्सियस