फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manu sharma gets 30 days payroll

जेसिका लाल के हत्यारे को 30 दिन की पैरोल

Sat, 27 Dec 2014 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Dec 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
manu sharma gets 30 days payroll

हाईकोर्ट ने 1999 के मॉडल जेसिका लाल हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सिद्धार्थ वशिष्ठ उर्फ मनु शर्मा को 30 दिन की पैरोल प्रदान कर दी।

विज्ञापन


दोषी ने मानवाधिकार विषय पर परीक्षा देने के लिए पैरोल मांगी थी। याची के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उनका मुवक्किल मानवाधिकार विषय में कोर्स कर रहा है और उसकी अंतिम वर्ष की परीक्षा एक जनवरी से शुरू होनी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी उनके मुवक्किल को परीक्षा के लिस पेरोल मिलती रही है और कभी कोई शिकायत नहीं आई। जेल में भी उसका व्यवहार अच्छा रहा है।

अवकाशकालीन न्यायमूर्ति डॉ. एस मुरलीधर ने मनु शर्मा को 50 हजार रुपये का व्यक्तिगत मुचलका व एक अन्य जमानती भी पेश करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अदालत ने उसके दिल्ली से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही उसे मृतक व उसके परिवार के घर के आसपास भी जाने पर रोक लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed