{"_id":"5da4eb748ebc3e93a3344418","slug":"manoj-tiwari-said-fitness-centre-gym-will-not-be-affected-under-sealing-process-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण बंद होने की कगार पर थे जिम, सीलिंग की चपेट में नहीं आएंगे: तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण बंद होने की कगार पर थे जिम, सीलिंग की चपेट में नहीं आएंगे: तिवारी
Tue, 15 Oct 2019 03:11 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 15 Oct 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : ANI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की पहल पर फिटनेस सेंटर जिम सीलिंग की चपेट में नहीं आएंगे। कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों के कारण जिम बंद होने के कगार पर पहुंच गया था। यह बातें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के जनकपुरी के दिल्ली हाट ऑडिटोरियम में आयोजित जिम एसोसिएशन द्वारा भाजपा को धन्यवाद देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मामले की गंभीरता देखते हुए तुरंत प्रभाव से सीलिंग को रुकवा दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि आवासीय क्षेत्रों में जिम का होना आवश्यक है। फिट इंडिया के तहत केंद्र सरकार तमाम कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को फिट रहने का संदेश दे रही है।
विज्ञापन
ऐसे में जिम सील किए जाते हैं तो लोगों को फिट रहने में दिक्कत का सामना करना पड़ता। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ होगा इंडिया तभी आगे बढ़ेगा इंडिया। दिल्ली में लोग योग करने के साथ जिम में भी व्यायाम करने जाते हैं। अवैध रूप से सील करना, लोगों को सीलिंग का भय दिखाना कांग्रेस व आप सरकार करती है।
विज्ञापन
सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि वर्तमान जीवनशैली में स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए जिम की जरूरत है। इसके बंद होने से लोगों को नुकसान होगा। इस मौके पर दिल्ली जिम एसोसिएशन ने भाजपा का धन्यवाद किया।