फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia raised questions on commencement of registry process in unauthorized colonies

सिसोदिया ने कच्ची कॉलोनियों में रजिस्ट्री शुरू होने पर उठाए सवाल, पुरी से पूछे 5 सवाल

Fri, 03 Jan 2020 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Jan 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Manish Sisodia raised questions on commencement of registry process in unauthorized colonies
हरदीप सिंह पुरी (बाएं) और मनीष सिसोदिया (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार की ओर से रजिस्ट्री देने की शुरू की गई प्रक्रिया को फर्जी बताते हुए इसे दिल्ली के 40 लाख लोगों से धोखा करार दिया है। पार्टी के मुताबिक, बिना नियमित किए अनधिकृत कॉलोनियों में रजिस्ट्री संभव ही नहीं है। पार्टी का आरोप है कि दिल्ली चुनाव से पहले वोट के लिए भाजपा जनता को कागज के टुकड़े बांट रही हैं। 

विज्ञापन

 

Manish Sisodia raised questions on commencement of registry process in unauthorized colonies
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने मान लिया है कि वह कच्ची कॉलोनियों को पक्का नहीं कर रही। पूरी दिल्ली के लोग आज इस बात से चकित हैं कि आखिर इतने प्रचार के बाद कच्ची कॉलोनियों को पक्का क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा खेती या सरकारी जमीन पर घर की रजिस्ट्री कैसे दे सकती है? जब तक लैंड यूज बदला नहीं जाता, यह रजिस्ट्री फर्जी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Manish Sisodia raised questions on commencement of registry process in unauthorized colonies
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

सिसोदिया के मुताबिक, भाजपा की तरफ से दिए जा रहे रजिस्ट्री के कागज ही भाजपा की पोल खोल रहे हैं। इसके क्लाज नंबर 2 में साफ लिखा है कि जमीन पर वर्तमान में मौजूदा सारे कानून लागू हैं। यहां किसी भी तरह का निर्माण अगर लैंड यूज बदले होता है तो उसे गिरा दिया जाएगा। सिसोदिया ने सवाल किया कि 20 लोगों के अलावा अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले बाकी 39,99,980 लोगों का क्या होगा, क्यों नहीं आपकी इस बात को भी पूर्व में हुई कई घटनाओं की भांति मात्र एक जुमला माना जाए? सिसोदिया ने आरोप लगाया कि कॉलोनियां न तो नियमित हुई हैं और न ऐसा करने की केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मंशा है। 

विज्ञापन

Manish Sisodia raised questions on commencement of registry process in unauthorized colonies
हरदीप पुरी ने सौंपे रजिस्ट्री के कागज - फोटो : अमर उजाला

सिसोदिया ने हरदीप पुरी से पांच प्रश्न पूछे:
. क्या आपने अवैध कॉलोनियों का लैंड यूज बदला है या नोटिफिकेशन निकाला है? बिना लैंड यूज बदले किस तरह खेती या सरकारी जमीन पर बने मकानों को रजिस्ट्री हो सकती है?
. क्या आप गारंटी लेते हैं कि एमसीडी का बुलडोजर कभी इन कॉलोनियों को तोड़ने नहीं जाएगा? 
. कॉलोनियों के लोग अगर छोटा-मोटा निर्माण करेंगे तो एमसीडी का जेई अवैध कॉलोनी में निर्माण कार्य करने के आरोप में रिश्वत नहीं मांगेगा? 
. क्या आप इसकी गारंटी लेते हैं कि कॉलोनियों में निर्माण होने पर पुलिस वाले मकान मालिक को थाने में नहीं बैठाएंगे? 
. क्या एनजीटी, सुप्रीमो कोर्ट मॉनिटरिंग कमेटी कॉलोनियों में तोड़फोड़ या सीलिंग नहीं करेगी?

Manish Sisodia raised questions on commencement of registry process in unauthorized colonies
हरदीप पुरी ने सौंपे रजिस्ट्री के कागज - फोटो : अमर उजाला

हरदीप सिंह पुरी बोले, मोदी है मुमकिन है, आप की आप ही जाने
मोदी है तो मुमकिन है। अनधिकृत कॉलोनियों के लिए कानून लाने के बाद आज हमने अपने 20 भाई-बहनों को उनके घर की रजिस्ट्री के कागज और कन्वेंस डीड सौंप दी है। आज हमारे ये भाई -बहन अपने घर पर सुख चैन व शांति से रह सकेंगे। जब नीयत साफ हो तो यह होती है विकास की गति। जहां तक आम आदमी पार्टी व दिल्ली सरकार का सवाल है, उनकी वही जाने। उनसे जुड़े सवालों को वही जवाब देंगे।
हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री

Manish Sisodia raised questions on commencement of registry process in unauthorized colonies
लोगों से मिलते अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

कच्ची कॉलोनियों में कैसे हो सकती है पक्की रजिस्ट्री : अरविंद केजरीवाल
पहले आपने (हरदीप सिंह पुरी) कहा कि कॉलोनियां पक्की करेंगे। अब कह रहे हो कि कालोनियों को पक्का नहीं करेंगे। तो फिर कच्ची कॉलोनियों में पक्की रजिस्ट्री कैसे हो सकती है। खेती की जमीन पर घर की रजिस्ट्री कैसे होगी। फर्जी रजिस्ट्री मत करिए। वोट के लिए लोगों को मत फंसाइए। कल आप ही सीलिंग करने लगोगे।
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed