फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manish Sisodia offered congress to alliance

सिसोदिया ने कांग्रेस से समझौते की पेशकश की, बोले- मिलकर लड़ने से भाजपा को हराना आसान

Sat, 13 Apr 2019 10:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Apr 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
manish Sisodia offered congress to alliance
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को एक बार फिर कांग्रेस के साथ बातचीत की पेश की है। सिसोदिया ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के लिए खतरा बताया है। साथ ही लोकसभा चुनाव में इनको रोकने के लिए दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में गठबंधन करने की बात कही है।

विज्ञापन


शनिवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए सिसोदिया ने कहा कि अभी भी वक्त है। अगर कांग्रेस चाहे तो हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ की 18 सीटों पर मोदी और शाह की जोड़ी को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति विरोध के बावजूद आप ने मौजूदा हालात को देखते हुए गठबंधन की पहल की है। अब यह कांग्रेस को तय करना है कि इस समय प्राथमिकता मोदी और शाह की जोड़ी को हराना है, या ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड बनाना है। 
विज्ञापन


गठबंधन में देरी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस ने इस तानाशाही विरोधी आंदोलन को बहुत नुकसान पहुंचाया है। भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए गठबंधन के नाम पर एक महीने तक कांग्रेस ने वक्त बर्बाद किया। गौरतलब है कि आप सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को गठबंधन के सारे दरवाजे बंद होने की बात कही थी। वहीं, पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने शुक्रवार को हरियाणा की जजपा के साथ समझौते का एलान करते हुए कहा था कि कांग्रेस को यह बात समझ में नहीं आ रही है कि सिर्फ दिल्ली में समझौता करके भाजपा को नहीं हराया जा सकता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित पर समझौते के दरवाजे बंद करने का आरोप भी उन्होंने लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed