फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia appeared in Delhi's Rouse Avenue Court

Excise Policy Case: कोर्ट में पेश हुए मनीष सिसोदिया, बैंक से पैसे निकालने की मांगी अनुमति; ईडी को नोटिस जारी

Mon, 31 Jul 2023 01:23 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 31 Jul 2023 01:23 PM IST
सार

कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की उस याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने चिकित्सा और अन्य खर्चों के लिए बैंक खाते से कुछ रकम निकालने की अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन
Manish Sisodia appeared in Delhi's Rouse Avenue Court
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की उस याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने चिकित्सा और अन्य खर्चों के लिए बैंक खाते से कुछ रकम निकालने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट में इस अर्जी पर 4 अगस्त को सुनवाई की जाएगी। कोर्ट ने सोमवार को सीबीआई को बाकी आरोपियों को दस्तावेज मुहैया कराने का निर्देश दिया। आगे की सुनवाई के लिए अगली तारीख 22 अगस्त तय की गई है। 

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कोर्ट को कहा कि उनकी पत्नी की तबियत खराब है, उनका अस्पताल में इलाज जारी है। उनके इलाज के लिए और घर खर्च के लिए पैसे की जरूरत है। लेकिन ईडी ने उनका बैंक अकाउंट फ्रिज किया हुआ है। जिसके चलते पैसे निकाल नहीं जा सकते। ऐसे में पत्नी की बीमारी और घर खर्च के लिए पैसे देने में वह असमर्थ हैं।
विज्ञापन


वहीं, कोर्ट ने सीबीआई मामले में मनीष की कस्टडी 22 अगस्त तक बढ़ा दी। इससे पहले मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में जमानत देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद सिसोदिया ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मनीष सिसोदिया को इसी साल फरवरी महीने में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed