{"_id":"415a737e39ff43afff9fd85304b519b9","slug":"mandi-house-interchange-will-start-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल खुल जाएगा मंडी हाउस मेट्रो इंटरचेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल खुल जाएगा मंडी हाउस मेट्रो इंटरचेंज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Jun 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में मंडी हाउस इंटरचेंज की सुविधा यात्रियों के लिए बृहस्पतिवार से मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी ने मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर के निर्देशों के तहत इस ट्रैक पर पांचों सेफ्टी कमियों को सुधारते हुए रिपोर्ट पेश की है।
निरीक्षण व ओके रिपोर्ट के आधार पर मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर ने डीएमआरसी को इस ट्रैक पर ट्रेन चलाने के लिए सेफ्टी क्लीयरेंस सर्टिफिकेट रन जारी कर दिया है।
इसकी पुष्टि एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने भी की। शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू इस ट्रैक का उद्घाटन करेंगे।
कॉनकोर्स से ही नए स्टेशन पर जाने की मिलेगी सुविधा
मंडी हाउस बेशक इंटरचेंज स्टेशन होगा, लेकिन नया और पुराना अलग-अलग होगा। सड़क से लिफ्ट, सीढ़ियों व एस्केलेटर से होते हुए कॉनकोर्स एरिया में पहुंचेंगे। यहां से सुरक्षा जांच के बाद एएफसी गेट से एंट्री करते हुए आप नोएडा/वैशाली या द्वारका की ओर या फिर सीधे जाते हुए बदरपुर जाने वाली ट्रेन ले सकेंगे। फिलहाल एक ही प्लेटफॉर्म से आने-जाने की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन