Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sumit from SVSU secured first place in the block-level science exhibition and second place in the district-level exhibition.

Delhi NCR News: विज्ञान प्रदर्शनी में एसवीएसयू के सुमित ब्लॉक में प्रथम, जिले में हासिल किया द्वितीय स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण पर बनाया मॉडल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
विज्ञापन


पलवल। एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 11वीं के विज्ञान संकाय के छात्र सुमित सोलंकी ने विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक स्तर पर प्रथम और जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अब उसका चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है।

सुमित ने हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण थीम पर विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से उसने हरित ऊर्जा के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को दर्शाया। मॉडल का निर्माण भौतिक विज्ञान प्रवक्ता अजीत अत्री के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और विद्यालय के प्राचार्य सतेंद्र कुमार सौरौत ने सुमित को बधाई दी। उन्होंने उसकी मेहनत और वैज्ञानिक सोच की सराहना करते हुए राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed