मंडी हाउस इंटरचेंज अगले हफ्ते से शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा, वैशाली की ओर से गुड़गांव या फरीदाबाद जाने वाले यात्रियों को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा अगले हफ्ते से संभव है।
डीएमआरसी ने मेट्रो सेफ्टी कमिश्नर को सुरक्षा जांच के लिए पत्र लिख दिया है। मंगलवार या बुधवार को जांच के बाद ट्रैक यात्रियों के लिए खोलने की हरी झंडी मिल सकती है।
मेट्रो फेस-3 में केंद्रीय सचिवालय से मंडी हाउस की तीन किलोमीटर लंबी लाइन खोलने से पहले डीएमआरसी प्रबंधन ने मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर को पत्र लिखकर बुलाया है।
जुड़ेंगे 70 हजार नए यात्री
मंडी हाउस इंटरचेंज सुविधा शुरू होते ही इस स्टेशन पर 70 हजार तक नए यात्री जुड़ जाएंगे। उक्त सभी यात्री येलो लाइन सुविधा के लिए राजीव चौक इंटरचेंज करने जाते हैं।
प्रबंधन को उम्मीद है कि मंडी हाउस इंटरचेंज शुरू होते ही आंकड़ा सवा लाख को पार कर जाएगा। इस नए इंटरचेंज से कनॉट प्लेस, जनपथ, मंडी हाउस, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, हाईकोर्ट, बंगाली मार्केट और बाराखंबा रोड के आसपास के ऑफिस में काम करने वालों को सहूलियत होगी।
गौरतलब है कि इस इंटरचेंज को दिल्ली फायर सर्विस ने सेफ्टी क्लीयरेंस दे दिया है। मंडी हाउस इंटरचेंज स्टेशन शुरू होते ही गुड़गांव और फरीदाबाद की ओर से नोएडा/वैशाली आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
हो चुकी है पूरी तैयारी
सूत्रों के मुताबिक, मेट्रो कमिश्नर मंगलवार या बुधवार को जांच कर सकते हैं। जांच पूरी होते ही डीएमआरसी को सेफ्टी सर्टिफिकेट मिल जाएगा और ट्रैक यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।
डीएमआरसी ने निर्माणकर्ता कंपनी को मंडी हाउस इंटरचेंज के तीनों एंट्री प्वाइंट का कार्य पूरा करने के लिए सोमवार तक की डेडलाइन दी है।
अधिकारियों के मुताबिक, यह एंट्री प्वाइंट पूरा करने की डेडलाइन है, लेकिन अन्य काम चलता रहेगा, जो कि हफ्ते या दस दिन में पूरा हो जाएगा।