{"_id":"6723a8f7c658301f01022aca","slug":"man-was-travelling-with-firecrackers-in-a-dtc-bus-suddenly-a-fire-broke-out-two-people-got-injured-in-delhi-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर हादसा: डीटीसी बस में पटाखे लेकर सफर कर रहा था शख्स, अचानक लगी आग, दो लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर हादसा: डीटीसी बस में पटाखे लेकर सफर कर रहा था शख्स, अचानक लगी आग, दो लोग झुलसे
Thu, 31 Oct 2024 09:28 PM IST
Digvijay Singh
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 31 Oct 2024 09:28 PM IST
सार
बस में शख्स और उसके साथ बैठे एक सह-यात्री को मामूली चोटें आईं। अभी तक विस्फोट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। दोनों को आईजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Photo
विस्तार
दिल्ली के द्वारका जिले में एक डीटीसी बस में आग लगने का मामला सामने आया। डीसीपी ने बताया की छावला पुलिस स्टेशन में बस में आग लगने की सूचना मिली थी। मामले की जांच में पता चला की एक यात्री बस में पटाखे लेकर यात्रा कर रहा था। इन पटाखों में आग लग गई जिससे पटाखे ले जा रहा शख्स और उसके साथ बैठे एक सह-यात्री को मामूली चोटें आईं। अभी तक विस्फोट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। दोनों को आईजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
#UPDATE | DCP Dwarka, Delhi Police say, "On 31.10.24 a PCR call was received at PS Chhawla about a fire in a bus. On enquiry, it was found that a passenger was travelling in a bus carrying a small quantity of crackers. These crackers caught fire in the bus causing small burn…
— ANI (@ANI) October 31, 2024विज्ञापन