{"_id":"c682b89b78f547cb71f0b9fea68123e1","slug":"man-warns-to-commit-suicide-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रेस्टोरेंट खोलने दो वरना कर लूंगा आत्महत्या'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रेस्टोरेंट खोलने दो वरना कर लूंगा आत्महत्या'
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 04 Jun 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अपने रेस्टोरेंट की सील खुलवाने के लिए एक नि:शक्त व्यक्ति चार माह से निगम अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित ने अब निगमायुक्त के ऑफिस के सामने परिवार के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी राजेश नासा शारीरिक रूप से नि:शक्त है। उसका गेट नंबर-8 के पास तंदूरी हट के नाम से रेस्टोरेंट है।
उसका आरोप है कि एक महिला की शिकायत पर चार महीने पहले संयुक्त आयुक्त वाईपी विश्नोई ने उसके रेस्टोरेंट को सील कर दिया था।
वह सील खुलवाने के लिए निगम अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। बुधवार को उसने निगम में आकर जल्द न्याय न मिलने पर परिवार के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उधर, ओल्ड के संयुक्त आयुक्त अजय मलिक का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन