फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man tried to set himself on fire by pouring kerosene oil on himself outside Noida District Court

Noida: कोर्ट के बाहर युवती ने खुद को जलाने की कोशिश की, प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट न दर्ज होने से थी परेशान

Wed, 08 Nov 2023 10:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 08 Nov 2023 10:44 PM IST
सार

नोएडा जिला कोर्ट के बाहर एक अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि युवती ने पुलिस व अधिवक्ता से नाराज होकर यह कदम उठाया हालांकि युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
man tried to set himself on fire by pouring kerosene oil on himself outside Noida District Court
कोर्ट के बाहर आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा जिला न्यायालय के गेट नंबर-दो के बाहर बुधवार को एक युवती ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। आसपास के लोगों व पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए युवती को बचा लिया। इस घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पुलिस व अधिवक्ता से नाराज होकर यह कदम उठाया है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, वकील पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खुद को आग लगाने की कोशिश करने वाली युवती का बदायूं निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवक उसके जीजा का रिश्तेदार है। शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी करने से मुकर गया। आरोपी युवक किसी और से शादी करने वाला है। पीड़िता को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दो माह से पुलिस के चक्कर लगा रही है। पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जिला न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। 
विज्ञापन


आरोप है कि वकील आए दिन कभी हड़ताल होने तो कभी जज के छुट्टी होने की बात कहकर पीड़िता को टाल देता था। बुधवार को भी युवती कोर्ट पहुंची थी, लेकिन वकील ने कहा कि हड़ताल हो गई। इससे युवती अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाई और नाराज होकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच युवती ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। आरोप है कि युवती ने छुछ तेल पी भी लिया था। मगर, इस दौरान पुलिस और अन्य लोगों ने हिम्मत करके युवती को पकड़कर थाने ले गए और आग लगाने से पहले ही रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल नोएडा सुनीति ने बताया कि युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ अदालत के आदेश पर अपने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए याचिका दायर कर रखी है। वकील पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप है। पीड़िता थाने गई थी, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। मामले की जांच की जाएगी। मामला अदालत में है, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed