फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाती महाराज के खिलाफ गवाही देना शख्स को पड़ रहा भारी, जान से मारने की दी जा रही धमकी

Fri, 29 Jun 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 29 Jun 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
man threat to kill life for giving testimony against Datta Maharaj rape case in gurugram
फाइल फोटो

दाती महाराज के राजदारों में शुमार सचिन जैन को उनके खिलाफ गवाही देना काफी महंगा पड़ रहा है। यहां तक कि उसे जान से मारने तक कि धमकी मिल रही है।

man threat to kill life for giving testimony against Datta Maharaj rape case in gurugram
दाती महाराज - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि दाती महाराज के राजदार में शुमार सचिन जैन ने दाती महाराज के खिलाफ गवाही न देने का दबाव बनाने व हथियार के बल पर धमकाने का मामला बादशाहपुर थाना पुलिस में दर्ज कराया है। शिकायत की जांच के बाद बादशाहपुर थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

man threat to kill life for giving testimony against Datta Maharaj rape case in gurugram
दाती महाराज - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार साउथ सिटी निवासी सचिन जैन ने शिकायत में कहा कि वह 23 जून की रात को अपने परिवार के साथ गाड़ी में जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी सेक्टर-65 स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो उनकी गाड़ी को एक स्कार्पियो गाड़ी ने ओवरटेक कर रुकवा लिया। गाड़ी में कुछ लोगों ने हथियार के बल पर उन्हें गाड़ी से नीचे उतरवा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
man threat to kill life for giving testimony against Datta Maharaj rape case in gurugram
daati maharaj

आरोप है कि उन्होंने धमकी दी कि यदि दाती मदन महाराज के खिलाफ गवाही दी या मीडिया में किसी को कुछ बोला तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि दाती महाराज अगर जेल गए तो वह बाहर भी आ जायेंगे।

विज्ञापन
man threat to kill life for giving testimony against Datta Maharaj rape case in gurugram
Daati Maharaj Rape Case

उसे व उसके परिवार को उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई करने व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई।  पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed