{"_id":"5b3521d84f1c1b5d748b7522","slug":"captain-rajput-died-in-chartered-plane-crashes-in-mumbai-ghatkopar-delhi-ncr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई चार्टर्ड प्लेन हादसा: पहले भी प्लेन हादसे का शिकार हुए थे कैप्टन राजपूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई चार्टर्ड प्लेन हादसा: पहले भी प्लेन हादसे का शिकार हुए थे कैप्टन राजपूत
Thu, 28 Jun 2018 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई प्लेन क्रेश हादसे में मारे गए दो में से एक पायलट दिल्ली के द्वारका इलाके में परिवार के साथ रहते थे। दोपहर करीब1.30 बजे कैप्टन पीएस राजपूत के परिवार को प्लेन हादसे में उनकी मौत की सूचना मिली। इसके बाद परिवार फौरन मुंबई के लिए रवाना हो गया।
2 of 5
chartered plane
इधर, मौत की खबर कुछ ही देर में पूरी सोसायटी में फैल गई। उनके घर के बाहर पड़ोसियों का तांता लग गया। पड़ोसियों ने दावा किया कि 2007 में राजपूत पहले भी हवाई जहाज हादसे का शिकार होकर घायल हो गए थे, लेकिन उस समय भाग्य ने उनका साथ दिया और उनकी जान बच गई। लंबे इलाज के बाद उन्होंने दोबारा जहाज उड़ाना शुरू कर दिया था।
3 of 5
Chartered Plane
अब वह निजी वीआईपी जहाज या जांच के लिए टेस्ट फ्लाइट उड़ाते थे। जानकारी के अनुसार कैप्टन पीएस राजपूत पिछले करीब एक साल से द्वारका सेक्टर-11 की द गोल्ड क्रॉफ्ट सोसायटी में सी-242 रहते थे। पांच जून को इन्होंने निजी कारणों से सोसायटी के फ्लैट नंबर-212 में शिफ्ट किया था। इनके परिवार में पत्नी के अलावा एक 25 साल का बेटा है, जो मर्चेंट नेवी में देश को अपनी सेवाएं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ि्ु
इनके पड़ोसी अनिल ने बताया कि वह खुद भी एविएशन में नौकरी करते हैं। सोसायटी में आने के बाद पीएस राजपूत ने बताया था कि वह कई कंपनी में निजी पायलट की नौकरी कर चुके थे। कई कंपनी में उन्होंने टेस्ट पायलट की नौकरी भी की थी। 2007 में राजस्थान में हादसे का शिकार होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, वह उसके बाद भी टेस्ट फ्लाइट उड़ाते थे।
विज्ञापन
5 of 5
ि्ु
अनिल के मुताबिक, बृहस्पतिवार हुए हादसे के समय भी वह हवाई जहाज को चेक करने के लिए उड़े थे। अचानक उनकी मौत से परिवार का बुरा हाल हो गया। खबर मिलते ही परिवार दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।