फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man shot dead in rohini delhi

दिल्ली के रोहिणी में गैंगवार, एसयूवी सवार पर 50 गोलियां बरसाकर की हत्या

Thu, 20 Feb 2020 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
man shot dead in rohini delhi
हमला... - फोटो : ANI
रोहिणी में बुधवार को एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति एसयूवी में जा रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पवन अपनी एसयूवी से जा रहा था, तभी कुछ अज्ञात लोग दूसरी कार से आए और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पवन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी सामने आई है कि मृत व्यक्ति कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया था। वह हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में बंद था। रोहिणी जिला के पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि बीती रात मृतक व्यक्ति जिसकी पहचान पवन के रूप में हुई है अपनी एसयूवी से जा रहा था तो उसके ऊपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन पर आरोपियों ने लगभग 20 राउंड फायरिंग की जिसमें उसकी मौत हो गई है। पवन दिल्ली के कराला गांव का निवासी है। पुलिस का मानना है कि जिन लोगों ने पवन पर हमला किया वो भी एसयूवी में ही सवार थे। उन्होंने उस पर करीब 50 गोलियां दागीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed