{"_id":"5e4dc6698ebc3ef24f62c6c9","slug":"man-shot-dead-in-rohini-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के रोहिणी में गैंगवार, एसयूवी सवार पर 50 गोलियां बरसाकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के रोहिणी में गैंगवार, एसयूवी सवार पर 50 गोलियां बरसाकर की हत्या
Thu, 20 Feb 2020 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 20 Feb 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
हमला...
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी में बुधवार को एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति एसयूवी में जा रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पवन अपनी एसयूवी से जा रहा था, तभी कुछ अज्ञात लोग दूसरी कार से आए और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पवन की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी सामने आई है कि मृत व्यक्ति कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया था। वह हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में बंद था। रोहिणी जिला के पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि बीती रात मृतक व्यक्ति जिसकी पहचान पवन के रूप में हुई है अपनी एसयूवी से जा रहा था तो उसके ऊपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
पवन पर आरोपियों ने लगभग 20 राउंड फायरिंग की जिसमें उसकी मौत हो गई है। पवन दिल्ली के कराला गांव का निवासी है। पुलिस का मानना है कि जिन लोगों ने पवन पर हमला किया वो भी एसयूवी में ही सवार थे। उन्होंने उस पर करीब 50 गोलियां दागीं।