छूटे बैग को लेने मेट्रो ट्रैक पर दौड़ा पड़ा युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में गोल्फ कोर्स पर मेट्रो में छूटे बैग को लेने के लिए एक युवक ने
मेट्रो ट्रैक पर दौड़ते युवक को देखकर जहां वहां मौजूद लोगों को बड़ी हैरानी हुई वहीं मेट्रो प्रशासन के पसीने छूट गए।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में आई तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो काफी देरी से चल रही थी, जिससे हादसा होने से टल गया।
लोग हुए हैरान, प्रशासन को छूटे पसीने
जानकारी के अनुसार तकनीकी दिक्कतों के कारण मंगलवार सुबह नोएडा-द्वारका लाइन पर मेट्रो सेवा
प्रभावित थी, जिससे स्टेशनों पर गाड़ी का इंतजार करने वालों की भीड़ लगी
थी। इस बीच सिटी सेंटर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्री ट्रैक पर
दौड़ते एक युवक को देख हैरत में पड़ गए।
जानकारी मिलने पर मेट्रो प्रशासन
फौरन तुरंत हरकत में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही युवक
प्लेटफॉर्म के पास पहुंचा, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़
लिया कंट्रोल रूम में लाकर उससे पूछताछ शुरू की गई।
युवक ने बताया कि वह
दिल्ली से आ रहा था। गोल्फ कोर्स स्टेशन पर उतरते समय वह गाड़ी से अपना बैग
उठाना भूल गया। प्लेटफॉर्म पर जब तक उसे बैग का ध्यान आया तब तक मेट्रो चल
चुकी थी। इस दौरान युवक को कुछ नहीं सूझा और बैग पाने के लिए उसने ट्रैक
पर छलांग लगा दी। युवक गाड़ी के पीछे-पीछे गोल्फ कोर्स से सिटी सेंटर तक
पहुंच गया।