फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man rescued by PCR staffs when car suddenly catched fire due to short circuit

नई दिल्ली: अचानक हुआ धमाका और कार से निकलने लगीं लपटें, भीतर फंसे शख्स को पीसीआर कर्मियों ने बचाया

Tue, 27 Aug 2019 07:06 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 27 Aug 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Man rescued by PCR staffs when car suddenly catched fire due to short circuit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

नई दिल्ली में आग की लपटों के बीच झुलस रहे एक शख्स को मौके पर पहुंचे पीसीआर के कर्मियों ने बाल-बाल बचा लिया। घटना सोमवार रात की है, जब विष्णु गार्डन निवासी अरविंद गुप्ता अपने दोस्त हरचरण के साथ कैब से बवाना की ओर जा रहा था। 

विज्ञापन


कंझावला रोड पर बवाना की तरफ मुड़ते ही कार से धुआं निकलते देख हरचरण ने कार रोकी और बाहर निकलकर देखने लगा। इसी दौरान धमाके बाद कार से आग की लपटें निकलने लगीं। हरचरण बाहर था, लेकिन अरविंद कार में लगी आग में फंस गया।  कार के दरवाजे भी जाम हो चुके थे। उसने जान बचाने के लिए कार में रखे आग बुझाने वाले उपकरण का इस्तेमाल किया तो उसकी पैंट में आग लग गई।
विज्ञापन


उधर, हरचरण की सूचना पर पीसीआर कर्मी एएसआई विमल, हवलदार उमेश और सिपाही पहुंच गए। उन्होंने तरकीब से झटके में दरवाजा खोलकर अरविंद को निकाला। पीसीआर कर्मियों ने कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, पर नाकाम रहे। बाद में सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed