फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed his wife for doubt in noida

खुद कैंसर से जूझ रहा था पति, इस बात से नाराज होकर पत्नी की कर दी हत्या

Wed, 11 Jul 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 11 Jul 2018 10:39 PM IST
man killed his wife for doubt in noida
muder

पत्नी के चरित्र पर शक के चलते फेज थ्री कोतवाली के छिजारसी गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतका के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कैंसर पीड़ित है। उसे लगता था कि बीमारी के कारण पत्नी उसे छोड़कर नोएडा चली आई। जबकि महिला के भाई का कहना है कि इलाज के लिए पैसे जुटाने उसकी बहन नौकरी करने यहां आई थी।


  
मूलत: ललितपुर के रहने वाले अजय उर्फ महेश की ममता (39) से करीब 17 साल पहले शादी हुई थी। उसके बेटी साक्षी (15) और बेटा संदीप (12) हैं। अजय को कैंसर था और इलाज में काफी पैसा खर्च हो रहा था। जिसके चलते ममता ने बेटे को अपने भाई राहुल के पास रहने के लिए छोड़ दिया और बेटी को अपने साथ लेकर नोएडा सेक्टर-63 छिजारसी में आ गई।


यहां पर दोनों मां-बेटी रह रही थीं। सात दिन पहले ही ममता का पति अजय और भाई राहुल आए। मंगलवार रात करीब 2 बजे तक बैठकर सभी ने बात भी की थी। राहुल और साक्षी छत पर सो रहे थे। जबकि ममता और अजय नीचे कमरे में थे। बुधवार तड़के करीब 4-5 बजे अचानक ममता की चीख सुनाई दी तो वह भागकर नीचे आया।

विज्ञापन

man killed his wife for doubt in noida
demo pic

जहां पर ममता को लहूलुहान हाल में पाया। जबकि उसका जीजा भाग रहा था। ममता की गर्दन के आसपास 4 से 5 चाकू से वार किए गए थे। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहुल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतका के भाई राहुल ने जीजा पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्यारे पति की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

उधर, पुलिस की मानें तो रात में दोनों के बीच कुछ ऐसी बात हुई थी जो अजय को पसंद नहीं थी और उसी गुस्से में आकर अजय ने पत्नी की बेदर्दी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी। छानबीन में पता चला कि महिला नौकरी करके अपने पति का इलाज कराना चाहती थी। वह इस बात का भी जिक्र करती थी कि पति उस पर शक कर रहा है कि वह उसे ऐसी हालत में छोड़कर नोएडा चली गई। वह पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था।
 
इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह का कहना है कि हत्या के मामले की सभी दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। कैंसर पीड़ित अजय को उसका साला राहुल नोएडा लेकर आया था और एम्स अस्पताल में बृहस्पतिवार से इलाज शुरू होना था। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed