{"_id":"5f0051fc8ebc3e42f8015df5","slug":"man-jumped-off-from-quarantine-center-in-rampur-later-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: क्वारंटीन सेंटर की छत से युवक ने लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: क्वारंटीन सेंटर की छत से युवक ने लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत
Sat, 04 Jul 2020 03:25 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 04 Jul 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड अस्पताल के संस्थागत क्वारंटीन सेंटर की छत से एक युवक कूद गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जांच में पता चला कि मृतक युवक की मां बीते 30 जून को कोरोना संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद युवक को संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। दो जुलाई को युवक का सैंपल एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया था, जबकि जिला अस्पताल मे लिए गए सैंपल की ट्रूनेट मशीन से की गई जांच में वह कोरोना नेगेटिव आया है। मामले में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।