{"_id":"689243f5e63d08bbab07f0e0","slug":"man-jumped-into-yamuna-after-calling-his-friend-driver-of-auto-called-police-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दोस्त को कॉल कर यमुना में कूदा युवक, जिस ऑटो से गया था उसी के ड्राइवर ने बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दोस्त को कॉल कर यमुना में कूदा युवक, जिस ऑटो से गया था उसी के ड्राइवर ने बुलाई पुलिस
Tue, 05 Aug 2025 11:18 PM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:18 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक छलांग लगाने वाला युवक पंकज श्रीवास्तव (36) परिवार के साथ शाहदरा की बिहारी कालोनी में रहता है।
विज्ञापन
यमुना नदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में अपने दोस्त को कॉल कर युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। जिस ऑटो में युवक सवार था, उसी के चालक ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी। खबर मिलने के बाद पुलिस के अलावा दमकल विभाग और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। बाद में रेस्क्यू का काम शुरू किया गया। सोमवार और मंगलवार चले बचाव कार्य के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक छलांग लगाने वाला युवक पंकज श्रीवास्तव (36) परिवार के साथ शाहदरा की बिहारी कालोनी में रहता है। वह दरियागंज स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। इसके परिवार में पत्नी और 14 साल का एक बेटा है। पिछले कुछ समय से पंकज का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। दोनों एक ही मोहल्ले में अलग रह रहे थे।
विज्ञापन