{"_id":"5d1f98ca8ebc3e3cb476712c","slug":"man-hang-himself-after-wife-did-not-come-home-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मायके से पत्नी साथ नहीं आई तो फांसी पर झूला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मायके से पत्नी साथ नहीं आई तो फांसी पर झूला युवक
Sat, 06 Jul 2019 12:19 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
युवक ने लगाई फांसी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र में पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव एम्स में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मनीष (28) पत्नी और पांच वर्ष के बेटे के साथ 5/217 दक्षिणपुरी में किराए के मकान में रहता था। उसकी ससुराल कुछ गली छोड़कर दक्षिणपुरी में ही है।
विज्ञापन
गुरुवार को उसकी पत्नी मायके चली गई। मनीष उसे लेने ससुराल गया था। शाम को पत्नी उसके साथ नहीं आई तो वह अकेला ही घर लौट आया। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे पत्नी जब घर लौटी तो मनीष ने चुन्नी के जरिए पंखे से फांसी लगा रखी थी। घर का दरवाजा बाहर से खुला हुआ था।
विज्ञापन
इसकी सूचना पत्नी ने पुलिस को दी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मनीष पेशे से ऑटो चालक था। वह कभी-कभी फोटोग्राफी भी करता था। बताया जा रहा है कि वह पत्नी के मायके से साथ नहीं आने से परेशान था।