फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man found relieving himself in delhi metro

मेट्रो में पेशाब करते दिखा शख्स, तस्वीर हुई वायरल

Sat, 20 Jun 2015 01:23 PM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
Man found relieving himself in delhi metro

मेट्रो की पहचान अभी तक हाईटेक तकनीक, स्पीड, स्वच्छता समेत आरामदायक सफर की है, जिसमें थूकना तो दूर खाने-पीने की भी मनाही है। लेकिन शुक्रवार को ट्रेन कोच के अंदर सू सू करते युवक की फोटो वायरल होते ही हंगामा मच गया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मेट्रो समेत सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यात्रियों के बीच युवक ने सू सू कैसे कर लिया? हालांकि इस मामले पर मेट्रो और सीआईएसएफ का कहना है कि यह दिल्ली का मामला नहीं है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया समेत कई वेबसाइटों पर मेट्रो ट्रेन में सू सू करते युवक के नाम से फोटो अपलोड होते ही वायरल हो गई है। करीब पचास हजार से अधिक लोगों ने इस शेयर करा है। यूजर्स फोटो शेयर करने के साथ मेट्रो की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'ये मेरी आखिरी ट्रेन है जिसे मैं नहीं छोड़ सकता'

Man found relieving himself in delhi metro

फोटो वायरल होने के साथ कुछ कमेंट भी लिखे गए हैं, जोकि सहयात्री द्वारा ही लिखे गए हैं। इसमें सहयात्री द्वारा सवाल करने पर उक्त युवक कहता है कि यह मेरी आखिरी (रात को) ट्रेन है, जिसे मैं नहीं छोड़ सकता था।


हालांकि सू सू भी नहीं रोक पा रहा हूं। इसलिए यही आखिरी रास्ता है। हालांकि यूजर्स का कहना है कि देश के कई शहरों में मेट्रो चल रही है। यह फोटो दिल्ली का हो, जरूरी नहीं।

क्योंकि चेन्नई, बंगलूरू, जयपुर, मुंबई समेत कोलकाता की मेट्रो ट्रेन के कोच भी एक जैसे होते हैं? इसलिए अभी यह साफ नहीं है कि फोटो दिल्ली की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed