फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man fire bullet on restaurant owner in new ashok nagar

मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुआ विवाद, युवक ने रेस्टारेंट मालिक को मारी गोली, चार गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2019 09:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Apr 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
man fire bullet on restaurant owner in new ashok nagar
गोली मारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

न्यू अशोक नगर इलाके में आठ अप्रैल को रेस्टोरेंट मालिक को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी बुलंदशहर निवासी आदिल (21) व इसके तीन साथी शाहीनबाद निवासी मुस्तकीम (20), फाइज (18) और अलीगढ़ निवासी उबैद (20)
के रूप हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर
रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित गौरव (29) परिवार के साथ नोएडा सेक्टर-19 में रहता है। उसका न्यू अशोक नगर इलाके के बी-ब्लॉक में अपना एक रेस्टोरेंट है। गत पांच
अप्रैल को आदिल नामक युवक अपने दोस्तों के साथ वहां खाना खाने आया था। आदिल ने होटल के चार्जर पर अपना मोबाइल चार्जिंग के लिए लगा दिया। इस बीच
आदिल फोन वहीं भूल गया। अगले दिन आदिल अपना फोन लेने वहां पहुंचा तो उसे पता चला कि गौरव फोन लेकर अपने गांव चला गया। आदिल की फोन पर गौरव से
बाद हुई तो उसने आठ अप्रैल को वापस लौटकर फोन देने की बात की। इस बात पर आदिल की गौरव से बहस हो गई। 

आठ अप्रैल को आदिल अपना फोन लेने गौरव के पास पहुंचा, वहां फोन लेने के दौरान दोनों के बीच गाली-गलोच हो गई। आदिल वहां चला गया। कुछ देर बाद वह अपने
दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और उसने गौरव तमंचे से गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर
दी। शुक्रवार को एक सूचना के बाद पुलिस ने पहले आदिल और बाद में उसके तीनों दोस्तों को दबोच लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही
है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed