फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man file 22 complaints against his lawyer wife in all agencies from raw to cbi

पति से तलाक मांगने पर महिला वकील की 22 जगह शिकायत, वेश्यावृत्ति से लेकर आतंकवाद तक के लगाए आरोप

Wed, 22 May 2019 02:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 May 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
man file 22 complaints against his lawyer wife in all agencies from raw to cbi

एक महिला वकील ने अपने पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि उसके पति ने उसके व उसके परिवार पर 22 शिकायत दायर की हैं। वह  आदतन मुकदमेबाज है और इसकी औपचारिक रूप से घोषणा की जाए।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने महिला वकील की याचिका पर अलग रह रहे उसके पति व केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने अधिवक्ता संजय घोष को इस मामले में सहायता के लिए न्याय मित्र नियुक्त किया है।
विज्ञापन


महिला वकील ने अधिवक्ता असद अलवी के जरिये यह याचिका दायर की है। उसका कहना है कि तलाक मांगने के बाद से उसके पति ने कोई भी जांच एजेंसी नहीं छोड़ी है, जहां उसकी शिकायत न की गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई राज्यों की पुलिस से लेकर सीबीआई, रॉ और ईडी तक में शिकायत

वह अभी तक 22 शिकायतें कर चुका है। यह सिलसिला वर्ष 2014 से शुरू हुआ। उसने कई राज्यों की पुलिस, सीबीआई, रॉ, ईडी आदि में शिकायत कर उस पर वेश्यावृत्ति से लेकर, धनशोधन, जासूसी, काला धन रखने, टैक्स चोरी, आतंकी गतिविधियां आदि में शामिल होने तक का झूठे आरोप लगा चुका है।

महिला वकील ने मांग की है कि इस याचिका पर सुनवाई के दौरान उसके पति को अन्य शिकायत दायर करने से रोका जाए, क्योंकि वह बदले की भावना से ऐसा कर रहा है। इसके अलावा इन झूठी शिकायतों की जांच के दौरान हुए खर्च की राशि भी उससे दिलवाई जाए।

पीड़िता ने कहा सम्मान से जीना हो गया है मुश्किल

कोर्ट ने कहा कि इस मामले में याची के पति का पक्ष जाने बिना वह कोई आदेश जारी नहीं करेगी। यदि जरूरत होगी तो सरकार को उस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाएगा।

याची के वकील ने कहा पति की इन शिकायतों के कारण महिला व उसके बच्चों को समाज में बेइज्जती का सामना करना पड़ता है। सम्मान से जीना मुश्किल हो गया है। यह उनके लिए एक तरह से मानसिक प्रताड़ना है। महिला ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक की याचिका दायर कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed