फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man entered in nsg center in delhi

एनएसजी ट्रेनिंग सेंटर में घुसा व्यक्ति गिरफ्तार, जेल 

Fri, 21 Oct 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 21 Oct 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े आतंकी विरोधी दस्ते एनएसजी ट्रेनिंग सेंटर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति संदिग्धावस्था में सेंटर में घुस गया। मानेसर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

इससे पहले कि वह कोई गतिविधि करता एनएसजी में तैनात कमांडो की नजर उस पर पड़ गई। इस दौरान सेंटर में तैनात अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। एनएसजी अधिकारियों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर गई पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मानेसर थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नाहरपुर निवासी किशन के रूप में की गई है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ धारा 451 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति के पास से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। आरोपी ने दिन के वक्त एनएसजी सेंटर की दीवार फांदकर अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया था।

अब मामला सुरक्षा का होने के कारण इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह मानेसर स्थित एनएसजी ट्रेनिंग सेंटर में जवान ट्रैनिंग ले रहे थे। 10 बजे के करीब उक्त व्यक्ति ट्रेनिंग सेंटर की दीवार फांदने का प्रयास कर रहा था। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed