फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man died in Police custody in Delhi

दिल्ली पुलिस की हिरासत में युवक की मौत

Thu, 06 Jun 2019 03:56 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 06 Jun 2019 03:56 AM IST
सार

-बुजुर्गों का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के आरोप में साथी संग किया था गिरफ्तार
-परिजनों ने जताई सख्त नाराजगी, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
-पुलिस का दावा, सांस में तकलीफ के कारण हुई मौत

विज्ञापन
Man died in Police custody in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

विस्तार

नई दिल्ली के बवाना में पुलिस हिरासत में मौत होने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि दिल्ली कैंट थाने में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। युवक को बुजुर्गों का एटीएम कार्ड लेकर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मृतक की पहचान कल्याणपुरी निवासी विपिन मैसी उर्फ सुमित (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने विपिन की मौत के कई घंटों बाद भी उन्हें सिर्फ उसकी हालत खराब होने की बात कही। उन्होंने पुलिस के रवैये पर सख्त नाराजगी जताई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विपिन पर बुजुर्गों के एटीएम कार्ड बदलकर उनसे ठगी करने के मामले दर्ज हैं। इन मामलों में दिल्ली के अलावा 4 माह पूर्व हरियाणा पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी है। कुछ दिन पहले जेल से निकलने के बाद विपिन फिर से वारदातों को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन


एक बुजुर्ग से 1.14 लाख की ठगी के मामले में दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार रात पुलिस ने उसे एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया। मंगलवार सुबह 6 बजे पुलिस विपिन और उसके सहयोगी को दिल्ली कैंट थाने ले गई थी। पूछताछ के दौरान करीब 12 बजे उसे सांस लेने में तकलीफ हुई। पुलिस तुरंत उसे छावनी परिषद अस्पताल में लेकर गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम घर से निकला था विपिन

विपिन के पिता सुनील ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे विपिन अपने चाचा के घर से निकला था। मंगलवार सुबह उससे फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका नंबर बंद आ रहा था। शाम 4 बजे विपिन के चाचा के पास पुलिस का फोन आया। पुलिसकर्मी ने बताया कि विपिन की हालत खराब है और वह डीडीयू अस्पताल में भर्ती है।

7 बजे रात परिजन वहां पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने बताया कि विपिन की मौत दोपहर डेढ़ बजे हो गई। पुलिस ने उन्हें मिर्गी के दौरे से मौत होने की बात कही। सुनील का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें इस बात से अवगत नहीं कराया कि उसे किस मामले में पकड़ा गया था।

पूछताछ के दौरान युवक को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिरासत में मौत नहीं हुई।-देवेंद्र आर्या, डीसीपी-दक्षिण-पश्चिमी जिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed