{"_id":"5d51b3ec670678c43a192bbc94c519e4","slug":"man-depressed-from-desease-committs-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकवे से परेशान युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकवे से परेशान युवक ने फांसी लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला, वैशाली
Updated Sun, 03 Aug 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद में बीमारी से जूझ रहे खोड़ा निवासी मूलचंद (69) ने शुक्रवार रात को अपने कमरे की खिड़की के ग्रिल पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पुलिस घटना को सुसाइड बता रही है।
विज्ञापन
बुजुर्ग खोड़ा के मास्टर पार्क की गली नंबर-6 में अपने बेटे अशोक और सोनू के साथ रहते थे। अशोक की पत्नी अपने मायके गई है।
शनिवार सुबह करीब आठ बजे अशोक पिता के कमरे में पहुंचे तो कमरा खुला हुआ था। अंदर जाने पर देखा कि पिता कपड़े से फंदा लगाकर खिड़की की ग्रिल से लटके हैं। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
एसओ इंदिरापुरम ने बताया कि मूलचंद को दो साल पहले अचानक लकवा मार गया था। जिससे उनके शरीर के दाईं ओर का हिस्सा निष्क्रिय हो गया था। इसके बाद से वह परेशान थे। शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। जांच जारी है।
विज्ञापन