फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man committed suicide by jumping in path of Metro train

दिल्ली: घर पर बेटे और बेटी का गला घोंटने के बाद बाप ने मेट्रो के आगे लगाई छलांग, मौत

Mon, 10 Feb 2020 12:01 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 10 Feb 2020 12:01 AM IST
सार

  • शालीमार बाग के बीजी ब्लॉक में वारदात, पत्नी गई थी बाजार
  • बच्चों और पति की मौत के बाद रूपाली हुई बेसुध
  • घटना से पहले पूरे परिवार के साथ किया था नाश्ता

विज्ञापन
Man committed suicide by jumping in path of Metro train
शालीमार बाग खुदकुशी मामला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शालीमार बाग इलाके में रविवार देर शाम आर्थिक तंगी से परेशान पिता मधुर ने अपने दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह हैदरपुर मेट्रो स्टेशन पहुंचा और ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। स्टेशन के सुरक्षाकर्मियों ने उसका शव पटरी से बाहर

विज्ञापन

निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के समय उसकी पत्नी बाजार गई थी।

उधर, महिला लौटी तो बच्चों के शव देखकर पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। शुरुआती जांच के मुताबिक, मधुर आर्थिक हालात ठीक नहीं होने से लंबे वक्त से परेशान था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शालीमार बाग की बीजी कॉलोनी में मधुर मलानी अपनी पत्नी रूपाली और दो बच्चों बेटे श्रेयांश (6) और बेटी समीक्षा (14) के संग रह रहा था। रविवार को रूपाली किसी काम से बाजार गई थी। मधुर बच्चों के साथ घर पर ही था। शाम करीब 6:30 बजे रूपाली घर लौटी तो दरवाजा खुला हुआ था। वह अंदर कमरे में पहुंची तो दोनों बच्चे बिस्तर पर पड़े थे।
 

एक ही झटके में उजड़ा परिवार

उसने मधुर को तलाशा, पर वह नहीं मिला। बच्चों में कोई हरकत न होने पर उसने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने मामला संदिग्ध देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों बच्चों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों की गर्दन पर दबाने के निशान हैं।

इधर, पुलिस रूपाली से पति मधुर के बारे में पूछताछ कर ही रही थी कि हैदरपुर मेट्रो स्टेशन पर मधुर के छलांग लगाकर खुदकुशी करने की सूचना आई। पुलिस को पता चला कि बच्चों की हत्या करने के बाद मधुर मेट्रो स्टेशन पहुंचा और वहां ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। शुरुआती जांच में पता चला है कि मधुर लंबे वक्त से बेरोजगार था, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में था। शालीमार बाग थाना पुलिस ने हत्या व खुदकुशी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed