बेगमपुर में रविवार सुबह एक शख्स ने पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। तीनों के शव कमरे से मिले।
निजी कारणों से खुदकुशी की आशंका
एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है और किसी को तंग नहीं करने की गुजारिश की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर घटना की जानकारी फैजाबाद में रहने वाले उसके पिता को फोन से दे दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मरने वाले की शिनाख्त राकेश गुप्ता (40) पत्नी उमा (35) और 16 साल की बेटी श्वेता के रूप में हुई है।
परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला है। पिछले आठ साल से तीनों राजीव नगर में किराये पर रह रहे थे। राकेश गुप्ता माल ढुलाई करने वाले ऑटो चलवाते थे। हालांकि इससे पूर्व उनके पास कैब थी। बेटी श्वेता 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। राकेश का परिवार मकान के भूतल पर बने कमरे में रहता था। वहीं पहली मंजिल पर एक अन्य किरायेदार बबलू परिवार के साथ रहता है।
4 of 7
triple suicide
- फोटो : अमर उजाला
नीचे के मुख्य दरवाजे के ताले की चॉबी राकेश के पास होती थी। बबलू रविवार सुबह नीचे उतरा, तो राकेश के कमरे का दरवाजा बंद था। बबलू ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस बीच राकेश के फोन की घंटी बज रही थी, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था। अनहोनी की आशंका में बबलू ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तब तक राकेश के रिश्तेदारों ने पड़ोसियों को फोन कर दिया था। पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर मुख्य दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसी।
कमरे में घुसते ही पुलिस सन्न रह गई। राकेश गार्डर के सहारे फंदे से लटक रहा था। पत्नी और बेटी बिस्तर पर बेसुध पड़ी थीं। दोनों के शरीर पर चोट के निशान और गर्दन घोंटे जाने के निशान थे। पुलिस ने राकेश के शव को नीचे उतारकर तलाशी ली। पेंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। सुसाइड के कारणों के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है।